फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead bodies of youth and minor girl who jumped into Ganga found after 48 hours

Varanasi: चुनरी से हाथ बांधकर विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूदे युवक और किशोरी का शव 48 घंटे बाद मिला

Wed, 12 Apr 2023 11:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Apr 2023 11:05 PM IST
सार

चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र के खजूर गांव का निवासी रणजीत यादव और रोहनिया क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा ने बीते सोमवार को हाथ में चुनरी बांधकर विश्व सुंदरी पुल से गंगा में छलांग लगा दी थी। दोनों का शव बुधवार को बरामद हुआ। 

विज्ञापन
dead bodies of youth and minor girl who jumped into Ganga found  after 48 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूदे युवक और किशोरी का शव 48 घंटे बाद बुधवार को सामने घाट क्षेत्र स्थित परमहंस आश्रम के सामने उतराया मिला। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र के खजूर गांव का निवासी रणजीत यादव और रोहनिया क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा ने बीते सोमवार को हाथ में चुनरी बांधकर विश्व सुंदरी पुल से गंगा में छलांग लगा दी थी। दोनों का शव बरामद नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक और एक किशोरी का शव सामने घाट क्षेत्र में उतराया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर शव को गंगा से बाहर निकलवाया। परिजनों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed