फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead bodies of two people found in Varanasi young man was hanging a tree girl found water tank

वाराणसी में दो लोगों की मिली लाशः पेड़ पर लटका था युवक का शव, पानी की टंकी में मिली बालिका की लाश

Fri, 28 Jun 2024 09:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 09:43 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के चौबेपुर और लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Dead bodies of two people found in Varanasi young man was hanging a tree girl found water tank
वाराणसी के चौबेपुर में छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के कैथी (भंहदां) नेशनल हाईवे के पास गौशाला के पास सागौन के पेड़ की डाली पर एक अज्ञात युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर प्रभारी विद्या शंकर शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर पेड़ से शव को उतार युवक के जेब की तलाशी ली। लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हो सका। 

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुद फांसी लगाई है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। फिर हाल कुछ भी कहना संभव नहीं। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


उधर, काशीराज अपार्टमेंट में हरमिंदर खन्ना का मकान है। उनके छत पर टंकी के पानी में दुर्गंध आने से जब चैक किया गया तो उसमें एक शव देख उनके होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। आशंका है कि नदेसर से दो दिन पूर्व गायब लड़की का ही शव है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed