फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead bodies found in varanasi administration administration is preparing for burial

गंगा में मिल रही लाशें: वाराणसी में मिले पांच अधजले शव, दफनाने की तैयारी कर रहा प्रशासन

Thu, 13 May 2021 09:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 May 2021 09:20 PM IST
सार

गाजीपुर में भी आज आठ शव मिले हैं, इसे पहले गाजीपुर में ही गंगा में मिले 123 शवों को दफनाया गया, कई का अंतिम संस्कार भी कराया गया। बलिया में मिले 17 शवों को भी प्रशासन ने दफना दिया था। चंदौली जिले में आज चार शव मिले हैं।

विज्ञापन
Dead bodies found in varanasi administration administration is preparing for burial
सुजाबाद में शव निकालने के लिए पहुंचे गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल से बिहार तक गंगा में शवों के मिलने का सिलसिला अब भी बरकरार है। गाजीपुर, चंदौली, बलिया में शव मिलने के बाद अब वाराणसी के रामनगर थाना इलाके में पांच शव गंगा में उतराए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रामनगर थाने की सुजाबाद चौकी पुलिस शवों को बाहर निकालने की तैयारी में है। गोताखोरों को बुला लिया गया है। पुलिस के अनुसार सभी शव लगभग 60 फीसदी तक जले हुए हैं। इन शव को गंगा से निकालने के बाद पास में ही कहीं दफनाया जाएगा।

विज्ञापन


विश्व सुंदरी पुल की ओर से बहकर आए इन शवों के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सभी अधजले शव को लकड़ी के अभाव में संभवतः बहा दिया गया होगा। दोपहर के समय सुजाबाद घाट किनारे शव मिलने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने भी रामनगर थाने से जानकारी ली। गोताखोरों द्वारा शव निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


चंदौली में चार शव मिले
चंदौली जिले के धानापुर के बड़ौरा गांव में गंगा तट पर गुरुवार की सुबह गांव के लोगों ने कई शव देखे। लोगों ने बताया कि शवों में प्लास्टिक लिपटी हुई थी। सूचना के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा, एडीओ पंचायत, लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। गंगा किनारे पर कुल चार शव मिले हैं। पुलिस सफाईकर्मियों की मदद से प्रशासन शव को दफनाने का प्रबंध कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर में आज मिले आठ शव, पहले 123 शव दफनाए
गाजीपुर जिले में चार दिन बाद एक बार गंगा किनारे गुरुवार को आठ शव मिलने से हड़कंप मच गया। जमानिया के दैत्रावीर बाबा शव दाह स्थल के पास मिले शवों को करंडा थाना क्षेत्र धरम्मरपुर गंगा घाट के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। 

करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मपुर गंगा के किनारे 123 शव मिले थे। शवों की संख्या अधिक होने पर खुदाई के लिए मंगलवार दोपहर में पोकलेन बुलानी पड़ी थी। इस दौरान लोगों को उधर जाने से रोक दिया गया था। इसी तरह सेवराई तहसील के नरवा घाट, सोझवा घाट, पंचमुखी घाट और बुलाकिया दास मठिया घाट के शवों को सोमवार देर रात से लेकर सुबह आठ बजे तक दर्जनों कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से किनारे ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

बलिया में 17 शव मिले
बलिया जिले के थाना नरही क्षेत्र अंतर्गत बलिया-बक्सर पुल के नीचे गंगा नदी के तट पर सोमवार की शाम को कुछ दिन पुराने क्षत-विक्षत अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। इसकी जांच उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गई। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि सभी शवों का उचित तरीके से गंगा नदी के तट पर ही पुलिस एवं प्रशासन की उपस्थिति में अंतिम संस्कार करा दिया गया। उक्त शवों के आने के स्रोत की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि गंगा किनारे कोटवा नारायणपुर से लेकर मांझी घाट तक कमावेश यही स्थिति है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भरौली व उजियार घाट पर  कुल 17 शवों को दफनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed