फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ddki gas leak fire , six Scorched

गैस रिसाव से धधकी आग, छह झुलसे

Wed, 17 Feb 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Wed, 17 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
जैतपुरा थाना क्षेत्र के बाकराबाद में मंगलवार की सुबह रसोई गैस के रिसाव से बुनकर अब्दुल अजीज के मकान में आग लग गई। उसकी चपेट में आकर परिवार के छह लोग झुलस गए।
विज्ञापन


आग के दौरान ही गैस और धुएं के दबाव से तेज धमाके के साथ छत फट गई और उससे लगी दीवार गिर गई। क्षेत्रीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई। झुलसे लोगों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


बाकराबाद निवासी अब्दुल अजीज (50) की मां कमरूनिशा (70) मंगलवार की सुबह किचन में चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव से आग लग गई। कमरूनिशा आग की लपटों के बीच फंस गईं। उन्हें बचाने और आग बुझाने के फेर में अब्दुल अजीज, शाबिया बीबी (50), शहाना बीबी (18) और रिजवान (6) और वजीबुन (50) भी आग से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किचन में जहां आग लगी, वहां गैस और धुआं निकलने का कोई रास्ता नहीं था। इसी बीच धमाके के साथ मकान की छत फ ट गई और उससे लगी एक दीवार ढह गई। वजीबुन भी मलबे में दब गई। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई और लोगों को बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी भी पहुंची।


सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ जैतपुरा मूलचंद चौरसिया का कहना है कि रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह से हादसा हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed