फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dayashankar singh said in Varanasi I the representative of people of Purvanchal proud to honour them

Varanasi News: वाराणसी में बोले दयाशंकर, मैं पूर्वांचलियों का प्रतिनिधि, इन्हें सम्मानित करने में गर्व हो रहा

Sun, 21 Sep 2025 03:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 03:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि आपको प्रोत्साहन दिया गया तो आपकी पीढ़ी भी ऐसे ही अच्छा काम करेगी, यूपी 25 करोड़ कदम चलेगा तो इतने ही कदम आगे बढ़ेगा

विज्ञापन
Dayashankar singh said in Varanasi I the representative of people of Purvanchal proud to honour them
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि आपने समाज में जो विशिष्ट स्थान प्राप्त किया उसे यहां प्रमाणित करने का काम किया गया है। सम्मानित होने वाले लोगों को व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं। मैं पूर्वांचल के इन्हीं लोगों का प्रतिनिधि हूं। आपको सम्मानित कर खुद भी गौरव से भरा हूं। आपकी आने वाली पीढ़ी इसे देखकर अच्छा काम करेगी। 

विज्ञापन


वह होटल सूर्या कैसर पैलेस में अमर उजाला बेस्ट ऑफ माई सिटी कॉफी टेबल बुक के लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल के 12 जिलों से आए शिक्षाविद, चिकित्साविद और उद्यमियों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमारे बच्चे जो प्रतिभा संपन्न हैं, उनको भी अमर उजाला की ओर से सीएम के साथ सम्मानित करते हुए देखा है। महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं का भी सम्मान करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश 130 करोड़ कदम चलेगा तो देश 130 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि देश 130 करोड़ कदम चलेगा तो देश 130 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएगा। सीएम योगी कहते हैं कि प्रदेश 25 करोड़ कदम आगे चलेगा तो इतने ही कदम आगे बढ़ेगा। मोदी और योगी जैसे लोग देश और प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं, उसमें देश नहीं यहां के लोग काम करते हैं। 

देश का 100वां वर्ष आजादी का मनाए तो अपना देश दुनिया का सबसे तेज और ताकतवर देश हो। आप अपने क्षेत्रों में बेहतर काम करते रहिए। आप सबने अपने लक्ष्य को पूरा किया है। आपको बहुत बधाई। संबोधन के बाद अमर उजाला की ओर से दयाशंकर सिंह को स्मृति चिन्ह और मोमेंटो देकर धन्यवाद दिया गया।

अमर उजाला सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं, सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ा रहा
परिवहन मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद 1948 में अमर उजाला की पत्रकारिता जगत में प्रवेश हुआ। आजादी के तुरंत बाद अमर उजाला ने अपने को स्थापित किया। फिर लगातार सामरिक समस्याओं से लेकर प्रखर और विश्वास के साथ जनता के सामने समाचार को प्रस्तुत करता रहा। लेकिन पिछले 10 से 15 वर्षों से अमर उजाला केवल पत्रकारिता तक सीमित नहीं है। सामाजिक सरोकार को भी आगे बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed