{"_id":"61bb8b5e98646918c077ad5f","slug":"daughters-of-varanasi-in-weightlifting-purnima-pandey-wins-gold-at-commonwealth-qualified-for-commonwealth-games-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी की बेटियों ने लहराया परचम: वेटलिफ्टिंग में पूर्णिमा ने जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की बेटियों ने लहराया परचम: वेटलिफ्टिंग में पूर्णिमा ने जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया
Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
सार
उज्बेकिस्तान में हो रहे कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में काशी की बेटियों ने परचम लहराया है। पूनम यादव ने रजत तो पूर्णिमा पांडेय ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
काशी की बेटी पूर्णिमा को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्बेकिस्तान में हो रहे कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में वाराणसी के गाय घाट की पूर्णिमा पांडेय ने स्वर्ण पदक जीतकर 2022 में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम का टिकट हासिल कर लिया है। उन्होंने 86 प्लस भार वर्ग में कुल 229 किलो उठाकर जीत का स्वाद चखा।
विज्ञापन
पूर्णिमा की यह पहली स्वर्णिम जीत है। इससे पहले दो बार कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत और कांस्य जीत चुकी हैं। पूर्णिमा ने बताया कि सीनियर वर्ग में उनका यह पहला स्वर्ण पदक है। इधर, काशी में पूर्णिमा की स्वर्णिम जीत के बाद खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि तीन साल बाद बनारस के खिलाड़ी का कॉमनवेल्थ गेम के लिए टिकट पक्का हुआ है। इससे पहले 2018 में स्वाती सिंह, पूनम यादव कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
पूनम यादव ने रजत पदक पर कब्जा जमाया
बता दें कि वाराणसी के दादूपुर गांव (हरहुआ) की रहने वाली पूनम यादव ने भी कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक पर कब्जा जमाया है। पूनम ने पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से हिस्सा लेते हुए 76 किलो भार वर्ग में 220 किलो भार उठाकर पदक जीता।
इसके साथ ही पूनम ने विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सातवां स्थान हासिल कर बर्मिंघम 2022 में होने वाली कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टिकट पाने का रास्ता आसान कर लिया। पूनम पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में टिकट निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। इससे पहले पूनम 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।