फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughter and son in law dispute father sucide by hanging in Ballia

बलिया: बेटी-दामाद का विवाद सुलझाने गए पिता ने घर लौटकर दी जान, कहासुनी से तनाव में थे 

Thu, 18 Mar 2021 12:28 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Thu, 18 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Daughter and son in law dispute father sucide by hanging in Ballia
सांकेतिक तस्वीर

ससुराल में बेटी और दामाद के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे पिता ने घर लौटकर मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। मामला  उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

विज्ञापन


बलिया के दोकटी थाना के मुरली छापरा गांव निवासी लियाकत अली ने अपनी बड़ी बेटी गुलशन का निकाह 2019 में हल्दी थाना के भरसौता गांव में किया था। बेटी और दामाद के बीच किसी तरह का विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में लियाकत बेटी के ससुराल पहुंचे थे। वहां ससुराल वालों से इनकी कहासुनी हो गई। वहां से वह मंगलवार को घर लौट आए। तब से वह तनाव में थे। बार-बार पत्नी से कह रहे थे कि वह अब जिंदा नहीं रहेंगे। परिजनों का कहना था कि काफी सांत्वना देने के बाद भी लियाकत का तनाव कम नहीं हुआ।

विज्ञापन

मंगलवार रात उनकी पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान लियाकत ने दूसरी बेटी रुखसार को मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए भेजा और कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटक कर जान दे दी। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने मिलकर किसी तरह से गेट खोला। अंदर शव लटकता देखकर लोगों ने बेटे को सूचना दी। बुधवार सुबह बेटे के पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ अमित सिंह व एसआई मोतीलाल सिपाहियों संग मौके पर पहुंचे और जांच की। लियाकत अली हल्दी-बैरिया के बीच टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी दो बेटियों और एक बेटा है। बेटा बाहर कहीं नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी व छोटी बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed