{"_id":"66b5aa6161051513b001d863","slug":"dangal-kushti-in-varanasi-akhada-on-nagpanchami-wrestlers-won-the-hearts-people-with-their-tricks-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल कुश्तीः गुलजार हुए अखाड़े, पहलवानों ने दाव-पेंच से जीता लोगों का दिल; विदेशियों ने दिखाई पहलवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल कुश्तीः गुलजार हुए अखाड़े, पहलवानों ने दाव-पेंच से जीता लोगों का दिल; विदेशियों ने दिखाई पहलवानी
Fri, 09 Aug 2024 11:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:04 AM IST
सार
Varanasi News: दंगल प्रतियोगिता में बुजुर्गों का भी जमावड़ा रहा। खेल को देखते ही पुरनिए पहलवानों के आंखों की चमक बढ़ गई थी। वे भी पहलवानों का उत्साह बढ़ाते दिखे।
विज्ञापन
तुलसीघाट अखाड़े पर नागपंचमी पर कुश्ती खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी नगरी में शुक्रवार को नाग पंचमी के अवसर पर प्रमुख अखाड़ों में दंगल प्रतियोगिता के आयोजन हुए। तुलसीघाट स्थित अखाड़े में पहलवानों ने खूब जोर आजमाइश की। जीतने वाले को सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। दंगल की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है।
विज्ञापन
दंगल प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में अखाड़े बनाए गए थे। शुक्रवार की सुबह पहलवानों के साथ दर्शकों का भी जुटान हुआ। एलान होते ही पहलवान अपनी-अपनी जीत के लिए जोर आजमाइश करने लगे। नीदरलैंड के हर्बट ने कहा कि उन्हें देसी दंगल और कुश्ती काफी पसंद है। नागपंचमी के अवसर पर उन्होंने दंगल लड़ा।
विज्ञापन
अस्सी स्थित अखाड़ों में सिर गोवर्धन के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। सुबह से ही इन अखाड़ों पर पहलवानों ने कसरत शुरू कर दी थी।