दालमंडी: 186 भवन और दुकान स्वामियों को मुआवजे में मिलेंगे 191 करोड़, शासन ने जारी किया जीओ; जानें खास
दालमंडी की सड़क चाैड़ीकरण को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। शासन ने यहां के भवन ओर दुकानों को लेकर विमर्श भी कर लिया है। इसके लिए गवर्नमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dalmandi Varanasi: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के संबंध में शासन ने गुरुवार को जीओ (गवर्नमेंट ऑर्डर) जारी कर दिया है। चौड़ीकरण की जद आने वाले भवन और दुकान को चिह्नित कर लिया है। 186 भवन, दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। बारिश के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लिए 215 करोड़ 88 लाख 44 हजार रुपये जारी कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों काशी दौरे पर कहा था कि बारिश के बाद दालमंडी के चौड़ीकरण का काम शुरू कराएं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने नापी का काम फिर शुरू कर दिया है। 650 मीटर की सड़क 60 फुट की होगी। 30 फुट सड़क होगी और सड़क के दोनों ओर 15-15 फुट की पटरी होगी।
विभाग के अफसरों ने बताया कि सड़क को आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के बाद लोगों को आवागमन में आसानी होगी ही साथ ही मार्केट में लोग पहले से बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। बिजली, पानी, नाली सभी अंडरग्राउंड की जाएंगी। भवनों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही मुआवजा प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
186 भवन, दुकान चिह्नित किए गए हैं। 191 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत हो रही है। किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। दालमंडी सड़क को शहर की सबसे आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका लाभ दुकानदारों के साथ ही शहर के आम लोगों और काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले भक्तों को भी मिलेगा। - सत्येंद्र कुमार, डीएम