फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dal Mandi Demolition police FIR against two named and unknown for creating ruckus in varanasi

दालमंडी में 14 नए मकान ध्वस्त: आगजनी और हंगामा करने वाले दो नामजद सहित आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 09:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Feb 2026 09:48 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण के लिए मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान आग लगाने और विवाद करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
Dal Mandi Demolition police FIR against two named and unknown for creating ruckus in varanasi
दालमंडी में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को भी ध्वस्तीकरण का अभियान चला। बुलडोजर की मदद से 14 नए भवन ध्वस्त किए गए। इसी बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। दूसरी तरफ, गत सोमवार को आगजनी और हंगामा करने के मामले में दो नामजद सहित आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाले अजमत का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान चल रहा है। सोमवार को जो 21 भवन ध्वस्त किए गए थे, उनका मलबा हटाने का काम भी जारी रहा। साथ ही नए भवन भी ध्वस्त किए गए। इसका विरोध हुआ। महिलाओं ने हंगामा किया। किसी ने दो महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जो पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुना रही हैं। 
विज्ञापन


यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखते हुए ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर गली में लोगों की आवाजाही रोक लगा दी ताकि मकानों के ध्वस्तीकरण से कहीं कोई घायल न हो जाए। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की गई। वहीं, ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। इस दौरान पुलिस, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Dal Mandi Demolition police FIR against two named and unknown for creating ruckus in varanasi
दालमंडी में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला

दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने आगजनी और हंगामा करने वाले दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी तरफ, हंगामा करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार फारुख से मंगलवार को पूछताछ की गई। आगजनी करने वाले की तलाश की जा रही है। दालमंडी चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान की तहरीर पर अजमत, फारूक खान सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें; UP: सॉरी, फॉरगिव अस... लिखकर भाई-बहन ने चेकआउट से पहले दी जान, बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने आए थे काशी

181 मकान टूटेंगे, 191 करोड़ का मुआवजा

दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण योजना में 50 से अधिक मकान ध्वस्त हो चुके हैं। इसमें 21 जर्जर घोषित थे और मकान ध्वस्त होने के साथ ही 101 हिस्सेदारों में 24 करोड़ का मुआवजा बांटा जा चुका है। चौड़ीकरण में कुल 181 मकानों को तोड़ा जाना है और 191 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। अब तक 50 से अधिक लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed