फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dakghar

डाकघर में धोखाधड़ी की अब तक 150 शिकायतें, फर्जी दस्तखत कर निकाले गए रुपये

Tue, 03 Sep 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
dakghar
वाराणसी। प्रधान डाकघर कैंट में खाताधारकों के खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने की 150 शिकायतें सामने आ चुकी हैं। विभाग की ओर से अब तक 23 खातों की जांच पूरी हो चुकी है, जिसमें फर्जी दस्तखत कर 61.52 लाख रुपये निकाले जाने की पुष्टि हो चुकी है। विभागीय स्तर पर 12 निरीक्षकों की टीम शिकायताें की जांच कर रही है। टीम को शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट पीएमजी (पोस्टमास्टर जनरल) को देनी है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधान डाकघर कैंट में प्रेस कांफ्रेंस में पीएमजी प्रणब कुमार ने बताया कि निलंबित चार कर्मचारियों और एक एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि खातों की जांच के लिए 12 निरीक्षकों को लगाया गया है। साथ ही सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। अब तक 23 खातों से 61,52,645 रुपये फर्जी दस्तखत के जरिये निकाले जाने की पुष्टि हुई है। इन खाताधारकों से क्लेम पेपर भरवाएं जाएंगे और जांच के बाद विभाग की ओर से नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। उधर, सोमवार से ही विभाग की ओर से सभी शिकायतों की नए सिरे से जांच शुरू करा दी गई है। इधर, पुलिस भी लोगों की शिकायत लेकर डाकघर पहुंची और खातों से जुड़ी जानकारी ली।
विज्ञापन

पीएमजी प्रणब कुमार ने बताया कि शिकायतों की जांच में जिन खातों से रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई है, उसमें प्रथम दृष्टया कई खातों से फर्जी साइन किए जाने का मामला सामने आया है। एजेंट ने लोगों के फर्जी साइन कर रुपये निकाले हैं। इसकी फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed