फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dairy Mega-Event in Kashi 2000 women attended Aradhika 22-litre yield emerged star Dilruba secured third place

बीएचयू में भारत इनोवेशन कॉन्क्लेव: स्टार्टअप्स को मिला अवॉर्ड, दी गई जानकारी; आठ क्षेत्रों के लोग जुटे

Sun, 20 Sep 2026 05:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 20 Sep 2026 05:41 AM IST
सार

बीएचयू के अटल इन्क्यूबेशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय भारत इनोवेशन कॉन्क्लेव का समापन हुआ। इसमें आठ क्षेत्रों में काम कर रहे स्टार्टअप्स को भारत इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवाचार, उद्यमिता और नई तकनीकों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने स्टार्टअप्स को बाजार की जरूरतों के अनुरूप उत्पाद विकसित करने और नवाचार को बढ़ावा देने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Dairy Mega-Event in Kashi 2000 women attended Aradhika 22-litre yield emerged star Dilruba secured third place
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू प्रबंध संस्थान के अटल इन्क्यूबेशन सेंटर (एआईसी) की ओर से चल रहे दो दिवसीय भारत इनोवेशन कॉन्क्लेव 2.0 में इनोवेशन से जुड़े बिंदुओं पर मंथन किया गया। इस दौरान आठ क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को भारत इनोवेशन अवाॅर्ड से नवाजा गया। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) काशी क्षेत्र के अध्यक्ष उमंग कुमार साह ने युवा नवाचारकों से बदलते बाजार परिदृश्य के खतरे के बजाय अवसर के रूप में देखने का आह्वान किया।

विज्ञापन


दो दिवसीय कॉन्क्लेव में वक्ताओं ने नवाचार-आधारित विकास के लिए उद्योग-अकादमिक सहयोग को समय की मांग बताई। उमंग शाह ने शोध और विचारों को व्यावहारिक एवं व्यापक प्रभाव में बदलने के लिए अकादमिक जगत और कॉरपोरेट क्षेत्र के बीच गहरे सहयोग की आवश्यकता बताई। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के परामर्शदाता रवि शंकर पांडेय ने स्टार्टअप विकास के लिए सरकार-उद्योग तालमेल विषय पर कहा कि राज्य सरकार की ओर से बहुत सी ऐसी पहल है, जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआईसी के इंचार्ज प्रो. पीवी राजीव और भारत इनोवेशन कॉन्क्लेव के अध्यक्ष डॉ. रविकिरण प्रभाकर ने भागीदारी के व्यापक स्तर और विभिन्न क्षेत्रीय ट्रैक्स में प्रदर्शित नवाचारों की गुणवत्ता की चर्चा की। बीएचयू के रसायन विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. सोमनाथ घड़ेई ने उद्यमशीलता के अवसर और आईएमएस बीएचयू के डॉ. दीपक गौतम ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उद्यमिता के बारे में बताया। 

छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सारस्वत ने इस तरह के कार्यक्रम को उपयोगी बताया। अतिथियों का स्वागत प्रोफेसर आशीष बाजपेई ने किया। इस दौरान प्रबंध संस्थान के डीन प्रोफेसर सुजीत कुमार दुबे, एआईसी-बीएचयू के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. नंदलाल मौजूद रहे।

इनको मिला भारत इनोवेशन अवॉर्ड
कॉन्क्लेव में जिन आठ स्टार्टअप्स को अवॉर्ड मिला। इसमें मेडिकल टेक्नोलॉजी, सोशल एंटरप्रेन्योरशिप, लीन टेक, एडटेक, एग्री टेक, इलेक्ट्रॉनिक्स, टूरिज्म एंड कल्चर, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड साइबर सिक्योरिटी शामिल हैं। इन सभी को भारत इनोवेशन अवॉर्ड प्रदान किया। सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के परामर्शदाता रवि शंकर पांडेय ने उद्यमिता एवं नवाचार को प्रोत्साहन देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed