फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dada Prof. CBSE 12th topper work with Ashwini Kumar Shah, Maa Vijaya Shah and father Rajiv Shah.

हेलमेट नहीं पहना था, पेट्रोल नहीं मिला

Mon, 29 May 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 29 May 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Dada Prof. CBSE 12th topper work with Ashwini Kumar Shah, Maa Vijaya Shah and father Rajiv Shah.
petrol pump
पुलिस ने एसएसपी नितिन तिवारी की अगुवाई में रविवार से ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ अभियान शुरू किया। इसकी शुरुआत मकबूल आलम रोड स्थित पेट्रोल पंप से की गई। सभी पेट्रोल पंप चालकों से कहा गया कि वे बिना हेलमेट वालों को कतई तेल न दें। साथ ही चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक भी करें। सभ पंप मालिक अपने पेट्रोल पंप पर ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ का स्लोगन भी लिखें।
विज्ञापन



अभियान के पहले दिन ही इसका असर भी देखने को मिला।  जिले भर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने आए बिना हेलमेट वाले बाइक चालक लौटा दिए गए। ऐसे बाइक चालकों की मिन्नतें काम नहीं आई। कई पेट्रोल पंपों पर किचकिच हुई। अभियान सुचारु रूप से चल सके, इसके लिए पेट्रोल पंपों पर सिपाहियों की तैनाती की गई थी। बता दें कि तीन साल से ‘अमर उजाला’ भी खबरों के माध्यम से हेलमेट के प्रति जागरूक करता रहा है।
विज्ञापन



अभियान को लेकर पुलिस महकमे की ओर से लोगों को पहले ही इत्तला कर दी गई थी कि रविवार से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसका असर रहा कि रविवार को अधिकांश बाइक चालक हेलमेट में नजर आए। हालांकि तमाम बिना हेलमेट के भी थे। ऐसे चालक या तो बिना पेट्रोल लिए लौट गए या फिर किसी तरह जुगाड़ करके पंपों पर पहुंचे और पेट्रोल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed