{"_id":"615dfc0d8ebc3e62494ab275","slug":"cylinder-prices-increased-resentment-among-housewives-varanasi-news-vns6158329150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर के दाम बढ़े, गृहिणियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर के दाम बढ़े, गृहिणियों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल के साथ ही अब रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से घरों में किचन का बजट भी बिगड़ गया है। बुधवार को रसोई गैस के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई। अब रसोई गैस के लिए लोगों को 963 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि गैस के दाम बीते तीन महीने में चौथी बार बढ़े हैं। अगस्त में 14 किलो सिलिंडर गैस की कीमत 898 से बढ़कर 17 अगस्त को 923 हुई। एक सितंबर को 25 रुपये की वृद्धि के साथ 948 रुपये कीमत हो गई। अब गैस सिलिंडर 15 रुपये महंगा होने से कीमत 963 रुपये हो गई। उधर, इससे नाराज गृहिणियों ने सरकार से इस तरह की बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग की है।
-कोरोना महामारी से अभी कई परिवार ठीक से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में बढ़ते गैस के दाम से किचन का बजट बिगड़ रहा है।- सविता सिंह, महमूरगंज
-तीन माह में चार बार गैस के दाम बढ़ने से अब तो बजट बनाकर रखना भी चुनौती बनती जा रही है। सरकार को दाम कम करना चाहिए।- स्मिता शर्मा, महेशपुर
-गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार को नियंत्रण करना चाहिए, नहीं तो आने वाले दिनों में जनता को दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल होगा।- बीना चंद्रा, छित्तूपुर
-गैस का दाम बढ़ने से परिवार का खर्च भी बढ़ता जा रहा है, आमदनी ज्यादा है नहीं, ऐसे ही रहा तो गृहिणियों को सड़क पर उतरना पडे़गा। -सविता देवी, हुकुलगंज