{"_id":"5da4dc328ebc3e93ab3b9232","slug":"cylinder-leak-varanasi-news-vns48908332","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटीइमली में मोमोज की दुकान में गैस रिसाव से आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटीइमली में मोमोज की दुकान में गैस रिसाव से आग लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/रामनगर। नाटीइमली और रामनगर क्षेत्र में सोमवार को गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण एक दुकान और मकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान एक विवाहिता झुलस गई और उसका देवर घायल हो गया। दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
नाटीइमली स्थित लेबर चौराहे पर आजाद की मोमोज की दुकान है। छोटे सिलिंडर में मोमोज फ्राई करने के दौरान गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते देख घनी आबादी वाले लेबर चौराहा पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और सिलिंडर की आग बुझाए। आग बुझाने के प्रयास में आजाद का हाथ झुलस गया। उधर, रामनगर थाना अंतर्गत जनकपुर वार्ड में खाना बनाते समय गैस रिसाव होने के कारण आग लगने से अनुराग की पत्नी पूजा झुलस गई और उसे बचाने के चक्कर में देवर रीशू गिर कर चोटिल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी से आग पर काबू पाकर दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
मऊ में मौतों के बाद की गई चेकिंग की खानापूर्ति
मऊ में गैस सिलिंडर में धमाके की वजह से हुई मौतों के बाद सोमवार को जिले की पुलिस ने भी अवैध तरीके से गैस की रिफलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की खानापूर्ति की। इस दौरान पुराना पुल पुलकोहना से पुलिस ने एक सिलिंडर, रिफलिंग मशीन और इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। हालांकि पुलिस की छापेमारी से पहले ही अवैध तरीके से रिफलिंग करने का आरोपी मौके से भाग निकला था। इसके अलावा जिले में किसी अन्य जगह पुलिस की चेकिंग या कार्रवाई का कोई खास असर नहीं दिखा।