फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyclothon 2023: 'Cyclothon' based on G20 organized in Kashi, people participated enthusiastically

Cyclothon 2023: काशी में जी20 पर आधारित 'साइक्लोथॉन' का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Sun, 09 Apr 2023 12:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Apr 2023 12:03 PM IST
सार

वाराणसी में जी-20 के मद्देनजर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
 

विज्ञापन
Cyclothon 2023: 'Cyclothon' based on G20 organized in Kashi, people participated enthusiastically
Cyclothon 2023: काशी में जी20 पर आधारित 'साइक्लोथॉन' का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जी-20 की पहली बैठक इस माह आयोजित होने वाली है जिसे सफल बनाने के लिए पूरी काशी जुटी हुई है। उसी श्रृंखला में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें एनडीआरएफ उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन व उप कमांडेंट श्री प्रेम कुमार पासवान की अगुवाई में एनडीआरफ के बचाव कर्मियों ने भारी संख्या में साइकिल रैली में जोश के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन


साइकिल रैली का शुभारंभ सुबह सर्किट हाउस से कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर(उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा जिलाधिकारी श्री एस राजलिंगम की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर किया गया और चार किलोमीटर की दूरी तय करके बेनियाबाग पार्क में इसका समापन किया गया। जहां पर सभी प्रतिभागियों को जी-20 का मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें ज़िला प्रशासन, स्कूल-कॉलेज के बच्चों एवं विभिन्न संस्थाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन


इस रैली का उद्देश्य शहर को मोटर वाहनों की जगह साइकिल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए आवाह्न करना था। जिससे शहर के प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सके और जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed