फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyclothan Cycle rally Run In varanasi today To Preserve Tradition Organized By GAIL Under Amrit Mahotsav

साइक्लोथॉन: परंपरा संरक्षण के लिए आज काशी में चली साइकिल, अमृत महोत्सव के तहत आयोजन

Sun, 17 Apr 2022 06:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Apr 2022 06:51 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से आज वाराणसी में साइकिल रैली ‘साइक्लोथान-2022’ का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Cyclothan Cycle rally Run In varanasi today To Preserve Tradition Organized By GAIL Under Amrit Mahotsav
साइक्लोथॉन-2022 को हरी झंडी दिखाते कुलपति प्रो. हरे राम त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से बचने और ईंधन बचाने के लिए आयोजित ‘साइक्लोथॉन-2022’ में रविवार को वाराणसी की सड़कों पर एक हजार से अधिक युवाओं का जोश देखते बना। रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान से सुबह सात बजे जब बच्चे और युवा साइकिलों पर सवार होकर निकले तो हर किसी की निगाहें टिक गई।

विज्ञापन


साइकिल चलाकर उन्होंने काशी की आबोहवा में घुल रहे जहर को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  गेल इंडिया के आधार वाक्य ‘ईंधन सुरक्षित भविष्य सुरक्षित’ पर आधारित सक्षम साइकिल रैली को लेकर युवाओं में इतना जोश था कि उगते सूरज की किरणों के साथ ही छात्र-छात्राओं और युवाओं का रेला संपूर्णानंद मैदान पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


रैली का शुभारंभ कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया।  इससे पहले शहरी गैस वितरण के इंचार्ज व गेल वाराणसी के महाप्रबंधक  गौरी शंकर मिश्रा ने रैली के प्रतिभागियों को पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आदर्श नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग को रोकेंगे। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे ताकि भावी पीढ़ी को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। गेल के महाप्रबंधक संजय सिंह ने गेल की उपलब्धियों की चर्चा की।

बताया कि वाराणसी में पिछले पांच वर्षों में गेल ने 12000 से अधिक घरों में पीएनजी की सप्लाई पहुंच चुकी है। सीएनजी सप्लाई के लिए 16 से अधिक स्टेशन कार्यरत हैं। इनके द्वारा वाहनों और नाव में गैस भरी जा रही है। जिससे पर्यावरण के प्रदूषण में भारी गिरावट हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता के स्वास्थ्य को समृद्धि की ओर बढ़ाना है।

रैली के शुभारंभ के अवसर पर कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने पेट्रोलियम पदार्थों का कम से कम प्रयोग करने और साइकिल जैसे पारंपरिक साधनों का प्रयोग करने पर बल दिया। रैली चौकाघाट अंधरापुल से निकलकर तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर होते होते हुए वापस संपूर्णानंद आकर समाप्त हुई।

जिसके बाद विजेताओं के नामों की घोषणा लकी ड्रा से हुई। जिसमें पांच बच्चों और पांच बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई।   विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र ने गेल द्वारा काशी को पर्यावरण मुक्त करने के साथ साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के प्रयासों की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed