फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyclothan Cycle will run in Kashi tomorrow to preserve tradition organized by GAIL under Amrit Mahotsav

साइक्लोथान: परंपरा संरक्षण के लिए कल काशी में चलेगी साइकिल, अमृत महोत्सव के तहत गेल की ओर से आयोजन

Sat, 16 Apr 2022 12:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2022 12:57 AM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से रविवार को वाराणसी में साइकिल रैली ‘साइक्लोथान-2022’ का आयोजन किया जाएगा।  संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान से सुबह सात बजे कुलपति  रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

विज्ञापन
Cyclothan Cycle will run in Kashi tomorrow to preserve tradition organized by GAIL under Amrit Mahotsav
साइकिल रैली - फोटो : फाइल

विस्तार

ईंधन की बचत व पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। यह संदेश देते हुए गेल इंडिया की ओर से रविवार को साइकिल रैली ‘साइक्लोथान-2022’ का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान से सुबह सात बजे कुलपति प्रो. हरे राम त्रिपाठी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद रैली जगतगंज, लहुराबीर, मलदहिया, तेलियाबाग होते हुए लोगों को जागरूक करते हुए वापस संपूर्णानंद पहुंचेगी।
विज्ञापन


गेल के महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्र ने बताया कि पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) के ओर से गेल को वाराणसी में रैली के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शनिवार शाम चार बजे से पंजीकरण शुरू हो जाएगा, जो रात 8 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में अधिकतम 300 छात्र-छात्राएं प्रतिभागी के रूप में हिस्सा ले सकते हैं। रैली को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 10 बच्चों के नामों का लकी ड्रा निकाला जाएगा। जिसमें पांच बालक व पांच बालिकाएं होगी।

रैली के विजेताओं को आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र, दयालु द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। गौरी शंकर ने बताया कि गेल की ओर से जहां एक तरफ गंगा की स्वच्छता के लिए ईंधन उपलब्ध कराने के साथ साइकिल रैली का आयोजन हो रहा है, जिससे काशी के लोग स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकें और स्वस्थ परंपराओं का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed