फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyber fraud in name of celling Mahamrityunjay temple Dhanvantari water Ganga Aarti

बनारस के नाम पर ठगी: कूप का जल 600 रुपये में, मुफ्त की गंगा आरती के ले रहे 4200; ऑनलाइन लगा रहे चूना

Tue, 01 Oct 2024 01:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 01 Oct 2024 01:12 PM IST
सार

बनारस के नाम पर ऑनलाइन ठगी की जा रही है। धनवंतरि कूप का जल ऑनलाइन 600 रुपये लीटर बिक रहा है। जबकि मुफ्त गंगा आरती के लिए भी 2100 से 4200 रुपये तक लिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Cyber fraud in name of celling Mahamrityunjay temple Dhanvantari water Ganga Aarti
धनवंतरि कूप का जल पीते लोग व गंगा आरती करते अर्चक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामृत्युंजय मंदिर के धनवंतरि कूप का जल ऑनलाइन 600 रुपये लीटर बिक रहा है। साथ ही मुफ्त की गंगा आरती के नाम पर भी 2100 से 4200 रुपये तक लिए जा रहे हैं। कूप का जल बेचने वालों की ओर से जल पीने से कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, डायबिटीज और पेट की सभी बीमारियों को ठीक होने का दावा भी किया जा रहा है। पानी बेचने वालों ने अब तक 10 लाख लोगों तक इस जल को पहुंचाने का दावा किया है।

विज्ञापन


जब इसकी पड़ताल की गई तो पूरा मामला ही गोलमोल निकला। मंदिर के महंत से जब इसके बारे में बात हुई तो उनको भी इस बात की जानकारी नहीं थी और वह भी हैरान रह गए। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि सोशल मीडिया पर शिवाया नाम से 2019 में एक पेज बनाया गया है। इस पर महामृत्युंजय मंदिर के फोटो और वीडियो डालकर धनवंतरि कूप के जल से असाध्य बीमारियों को ठीक होने की बात कही गई है। इसके साथ ही इसमें पता भी दारानगर का ही दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि जब इसके जल का ऑर्डर किया गया तो कुरियर की डिलीवरी पश्चिम बंगाल के 24 परगना से की जा रही है। छोटी बोतलों की कीमत तीन सौ रुपये और आधा लीटर वाली बोतल की कीमत चार सौ रुपये रखी गई है। यही नहीं वेबसाइट पर महामृत्युंजय मंदिर में जाप कराने की भी बुकिंग की जा रही है। इस मामले में जब महामृत्यंजय मंदिर के महंत कामेश्वर दीक्षित ने कहा कि धनवंतरिक कूप का जल पूरी तरह से निशुल्क है। यहां श्रद्धालु रोजाना मंदिर में आकर जल ग्रहण करते हैं। धनवंतरि कूप का जल बेचने के नाम पर कुछ लोग ठगी का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर घंटे सौ लोगों द्वारा हो रही है पानी की ऑनलाइन बुकिंग

शिवाया वेबसाइट पर मोबाइल नंबर 7003066024 के जरिए धनवंतरि कूप के जल की बुकिंग हो रही है। दावा किया जा रहा है कि डेढ़ लाख से ज्यादा उपयोगकर्ता इसके सेवन से ठीक हो चुके हैं। हर घंटे सौ लोगों द्वारा पानी की बुकिंग की जा रही है।

बिहार, बंगाल, उड़ीसा और मध्यप्रदेश तक फैला है जाल
धनवंतरि कूप का पानी बेचने का जाल यूपी ही नहीं बिहार, पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी, उड़ीसा और मध्यप्रदेश के साथ ही दक्षिण भारत के कुछ राज्यों तक फैला है। आसाम के गोलपारा के रहने वाले नवोदीप को टांसिल की समस्या थी। उन्होंने 15 दिन पहले शिवाया की वेबसाइट से धनवंतरि कूप की तीन-तीन सौ रुपये की दो बोतल पानी का आर्डर किया था। उन्होंने बताया कि पानी पीने से कोई फायदा नहीं हो रहा है।

2100 से 4200 में हो रही गंगा आरती की बुकिंग

काशी में विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती दिखाने के नाम पर ऑनलाइन टिकट का फ्रॉड शुरू हो चुका है। घाटों और बोट से फ्री में देखी जाने वाली गंगा आरती के लिए देसी-विदेशी पर्यटकों से 2100 से 4200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। वीआईपी सीट और प्रसाद दिलाने के नाम पर पर्यटकों से ऑनलाइन फ्रॉड किया जा रहा है। पर्यटक वेबसाइट और ऐप से टिकट बुक करते हैं। मौके पर पहुंचते हैं तो एजेंट का फोन ही नहीं लगता या फिर उन्हें दशाश्वमेध घाट के आसपास कहीं जगह दे दी जाती है।

कभी-कभी मेन आरती के बजाय दूसरी किसी गंगा आरती में कहीं पर भी बिठा दिया जाता है। काशी अर्चनम नाम की वेबसाइट पर 2100 रुपये में आरती बुकिंग होती है। इसमें दो लोग आरती देख सकते हैं। दूसरी वेबसाइट विएटर है। यहां पर गंगा आरती का रेट 4100 और 4200 रुपये है। इसे वाराणसी इवनिंग गंगा आरती टूर का नाम दिया गया है। दशाश्वमेध घाट पर आरती कराने वाली संस्था गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने इसे फर्जी वेबसाइट बताया है। कहा कि जल्द ही मुकदमा भी कराएंगे।

800 कुर्सियां श्रद्धालुओं के लिए एकदम फ्री
सुशांत मिश्र ने कहा फर्जी बुकिंग वाले श्रद्धालु भटकते रहते हैं। यहां बैठने के लिए फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व वाला नियम है। घाट पर 800 कुर्सियां लगाईं जाती हैं। सभी फ्री में होती हैं। वहीं, लगभग 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल होते हैं। लेकिन, कुछ दिनों से फर्जी तरह से ऑनलाइन बुकिंग का काम चल रहा है। शिकायतें खूब आ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed