फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyber Crime Two arrested making invest online gaming Cyber Police holds 2.20 lakh rupees

Cyber Crime : ऑनलाइन गेमिंग में कराते थे निवेश, दो गिरफ्तार; साइबर पुलिस ने 2.20 लाख कराया होल्ड

Sun, 22 Dec 2024 05:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 05:31 PM IST
सार

Varanasi News : अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित दो आरोपी साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2.20 लाख रुपये होल्ड करा दिए। एक मामले में मई में व्हाट्सएप से संपर्क कर ऑनलाइन बैटिंग/ गेमिंग वेबसाइट पर निवेश कराने और भारी रिटर्न दिलाने के नाम पर ठगी की गई थी। 

विज्ञापन
Cyber Crime Two arrested making invest online gaming Cyber Police holds 2.20 lakh rupees
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी वेबसाइट से ऑनलाइन गेमिंग में निवेश कराने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान रामनगर थाने के सुल्तानपुर रामपुर निवासी विनोद कुमार शर्मा और भगवानपुर के राजेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। दोनों के पास से तीन मोबाइल और 33 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा मुकदमे की वादिनी के खाते में दो लाख 20 हजार 277 रुपये होल्ड कराया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी गोमती जोन / क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि चार नवंबर को रुप्पनपुर पंचक्रोशी की श्वेता जायसवाल ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी थी। जांच के बाद 20 दिसंबर को केस दर्ज किया गया था। श्वेता के अनुसार, मई में व्हाट्सएप से संपर्क कर ऑनलाइन बैटिंग/ गेमिंग वेबसाइट पर निवेश कराने और भारी रिटर्न दिलाने के नाम पर ठगी की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में साइबर क्राइम थाना विजय नारायण मिश्र के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विजय यादव और हेड कांस्टेबल श्याम लाल गुप्ता की टीम लगी। टीम ने डिजिटल फुटप्रिंट, सर्विलांस और बैंक खातों की मदद से राजेश और उसके साथी विनोद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि व्हाट्सएप पर निवेशकर फर्जी वेबसाइट पर उनका अकाउंट बनवाया जाता था। निवेश की धनराशि और उसमें प्राप्त भारी रिटर्न दिखता था। जबकि, वास्तविकता में वह धनराशि नहीं होती थी। वहीं, पहाड़ी निवासी बुजुर्ग आदित्य प्रसाद राय के खाते से जालसाजों ने 1.46 लाख की ठगी की।

महिला से ठगे गए 11.18 लाख रुपये खाते में वापस
12 लाख 98 हजार की साइबर ठगी का शिकार सुंदरपुर की सुनीता तिवारी के खाते में साइबर क्राइम थाने की पुलिस की सक्रियता से 11 लाख 18 हजार रुपये वापस आ गए। डीसीपी गोमती जोन / क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर को सुनीता ने केस दर्ज कराया था। उनका घरेलू गैस कनेक्शन अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने मोबाइल फोन पर रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन डाउनलोड कराया। इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में दरोगा सतीश सिंह और सिपाही सूर्यभान सिंह की टीम गठित की गई। 

सारनाथ के कारोबारी से 19 लाख की साइबर ठगी
सारनाथ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी कारोबारी सुखदेव कुमार मौर्य के साथ 19 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। सुखदेव ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह दिल्ली स्थित रिलायंस जियो टॉवर से बोल रहा है। इसके बाद उनके मोबाइल पर कई नंबर से फोन आने लगे। बाद में उन्हें पता लगा कि उनके खाते से साइबर जालसाजों ने 19 लाख रुपये निकाल लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed