फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Customs team caught gold worth 27 lakhs at the airport

एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने पकड़ा 27 लाख का सोना

Wed, 27 Jul 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Customs team caught gold worth 27 lakhs at the airport
एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने पकड़ा 27 लाख का सोना
विज्ञापन

कुशीनगर निवासी शारजाह से ला रहा था सोना
वाराणसी (बाबतपुर)। एयरपोर्ट पर मंगलवार की रात कस्टम की टीम ने एक यात्री के पास से 27 लाख का सोना बरामद किया। शारजाह से आए यात्री ने मोजे में 530.70 ग्राम सोना छुपाया था। एक्सरे जांच के दौरान सोना पकड़ा गया।

शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रात में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। चेकिंग के दौरान एक यात्री एक्सरे मशीन से गुजरा तो कस्टम टीम को शंका हुई। टीम ने उस यात्री को अलग करते हुए फिर से जांच की। यात्री के मोजे से सोना बरामद हुआ। कस्टम अधिकारियों के अनुसार यात्री कुशीनगर निवासी मनजीत कुमार खानू के पास से सोना बरामद किया गया है। सोना जब्त कर यात्री से पूछताछ की गई। 20 लाख से अधिक का सोना मिलने पर सोना जब्त कर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed