{"_id":"b45ad658df43badd7624056b6b8c6f8b","slug":"current-landed-in-the-water-the-young-man-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में उतरा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में उतरा करंट, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिगरा क्षेत्र की भगवानदास कालोनी में बुधवार की दोपहर बारिश के दौरान बिजली का तार टूट कर सड़क पर गिर गया। सड़क पर जलभराव होने के कारण करंट पानी में फैल गया। इसी दौरान वहां से पैदल गुजर रहा अभिजीत अरोड़ा (31) करंट चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। क्षेत्रीय नागरिकों ने विद्युत उपकेंद्र को फोन करके लाइन कटवाई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शुक्र् है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय पानी भरे होने के कारण सड़क पर ज्यादा राहगीर नहीं थे।
लक्सा की सूर्य नगर कॉलोनी में रहने वाले विनोद अरोड़ा का इकलौता बेटा अभिजीत भगवानदास कॉलोनी स्थित डॉ. मनोज श्रीवास्तव की डेंटल क्लीनिक में काम करता था। दोपहर बाद करीब ढाई बजे बारिश बंद होने के बाद वह कहीं जाने के लिए क्लीनिक से बाहर निकला। करीब 50 मीटर की दूर ही गया होगा कि करंट की चपेट में आ गया। पानी में करंट उतरने से अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय पार्षद शंकर विशनानी ने तुरंत पन्नालाल पार्क उपकेंद्र पर फोन कर बिजली कटवाई लेकिन तब तक अभिजीत की जान जा चुकी थी। अभिजीत की मां की मौत एक साल पहले कैंसर से हो चुकी है। सूचना मिलने पर पिता मौके पर पहुंचे।
पिता की मांग पर एसओ सिगरा राजीव रंजन उपाध्याय जिलाधिकारी बुधवार को ही पोस्टमार्टम कराने के लिए वार्ता की। इस घटना पर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जर्जर तारों को बदलने की मांग कई बार की गई लेकिन ऐसा नहीं किया गया। युवक की मौत बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है और उसके परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। इस घटना के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने अधिशासी अभियंता एनके मिश्र से फोन पर बात की उन्होंने मुआवजे के संबंध में वार्ता के लिए गुरुवार को लोगों को बुलाया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इलाके के एक टेंट व्यवसायी ने एंगल लगाकर तार खींचा है। उनकी लाइन का न्यूट्रल का तार टूट गया था, जिससे यह हादसा हुआ। मामले की जांच कराई जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।