{"_id":"5d9651e28ebc3e93bb4c6b28","slug":"cultural-varanasi-news-vns487273136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे संग निकले लाटभैरव की नक्कटैया के लाग विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे संग निकले लाटभैरव की नक्कटैया के लाग विमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाजे-गाजे के साथ सूर्पणखा, उसके बाद खर एवं दूषण के पुतले के साथ ही हाथी, घोड़े व ऊंटो का झुंड और फि र तलवार भांजती काली के विविध चेहरे। इनके बीच में बैंड, शहनाई आदि के कई समूह चल रहे थे। नक्कटैया शोभायात्रा में करीब 85 लाग, विमान व स्वांग आदि शामिल थे। इसमें काली तांडव, ताड़का वध, गोवर्धन पूजा, साईं बाबा, महिषासुर मर्दिनी के प्रदर्शन की चौकी की लोगों ने सराहना की। जुलूस में लगभग 400 वर्ष पुराना बुढि़या-बुढ़वा के चेहरे बच्चे-बड़ों सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। नक्कटैया मार्ग को आकर्षक ढंग से विद्युत झालरों से सजाया गया था।
श्री आदि रामलीला लाटभैरव वरुणा संगम काशी की प्रख्यात नक्कटैया गुरुवार को संपन्न हुई। नक्कटैया का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. रामअवतार पांडेय ने फीता काटकर किया। नक्कटैया का जुलूस परंपरागत ढंग से विशेश्वरगंज से उठकर अम्बियांमंडी, हनुमान फाटक, गोस्वामी तुलसी दास मार्ग, लाटभैरव होते हुए सरैयां गई, जहां खर-दूषण युद्ध व वध एवं सीता हरण लीला का मंचन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री कन्हैया लाल यादव, केवल कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, निखिल त्रिपाठी, मनोज यादव मौजूद रहे। वहीं लंका में काशी युवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार खत्री उर्फ नानू, टिंकू, चंदन दुबे और बुलबुल के संयोजन में नक्कटैया संपन्न हुई।