फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cultural news of varanasi

सर्वसुख प्रदान करने वाली हैं गो माता

Mon, 23 Nov 2020 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
cultural news of varanasi
गोपाष्टमी के अवसर पर रविवार को दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर, धर्मसंघ शिक्षा मंडल में धूमधाम से गोपूजन किया गया। स्वामी करपात्री आदर्श गौशाला में धर्मसंघ के महामंत्री पं जगजीतन पांडेय ने सविधि पूजन अर्चन किया। आचार्य रामानंद पांडेय के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रोच्चार के बीच षोडषोपचार विधि से गो पूजन किया गया।
विज्ञापन

गौशाला में गायों को प्रात:काल स्नान कराया गया, उसके बाद गायों का रेशमी वस्त्र, मुकुट आभूषण आदि से शृंगार किया गया। पूजन के उपरांत सभी गायों को गुड़, फल और मिठाई आदि भोग खिलाया गया। गोपूजन के बाद मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ला ने कहा कि गाय सर्वसुख प्रदान करने वाली है, गोसेवा से न सिर्फ सुख समृद्धि प्राप्त होती है अपितु मोक्ष के द्वार भी खुल जाते है। इस दौरान प. जगजीतन पांडेय, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, शालिनी यादव, राघवेंद्र चौबे, ब्रजभूषण ओझा, विवेक शंकर तिवारी, कृष्णा नंद पांडेय, अभिषेक मिश्रा, अमरेश, तनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed