फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cultural news in varanasi

पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक पर जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा

Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
cultural news in varanasi
जैनधर्म के 23वें तीर्थंकर श्री1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ के 2897वें जन्म कल्याणक पर शनिवार को दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। ग्वालदास साहू लेन से निकली यात्रा सोराकु आं, ठठेरी बाजार होते हुए चौक पहुंची। लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ रथ को खींचकर भगवान की आरती उतारी। सुबह 11 बजे शुरू हुई रथयात्रा में श्रद्धालुओं ने रास्ते में पुष्पवर्षा की। भगवान का जयकारा और भजनों का गुणगान करते लोग आगे बढ़ते जा रहे थे।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दीपक जैन के देखरेख में निकली शोभायात्रा में अहिंसा परमो धर्म, जय जय जिनेंद्र देव के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भेलूपुर जैन मंदिर पहुंचने पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में भगवान के विग्रह को रथ से उतारकर भक्तों ने रजत नालकी पर विराजमान कर बधाई गीत गाए। इसके बाद पार्श्वनाथ और चंद्रप्रभु भगवान को रजत पांडुक शिला के कमल सिंहासन पर विराजमान कराकर रजत कलशों से अभिषेक किया गया। विशेष पूजन, मंत्रोच्चारण और शांतिधारा भी की गई। इस दौरान रत्नेश जैन, राजेश भूषण जैन, अरुण जैन, राजेश जैन, विनोद जैन, आरसी जैन, विशाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed