फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cultural event in varanasi

जनाबे फातिमा की जयंती पर सजी महफिल, हुई दुआख्वानी

Thu, 04 Feb 2021 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
cultural event in varanasi
जनाबे फातिमा की जयंती पर बुधवार को शहर भर में मजलिसों का आयोजन किया गया। दरगाहे फातमान तथा सदर इमामबाड़ा में रौजे पर दुआख्वानी के बाद लोगों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। बुधवार को जेपी टावर काली महल में सलमान हैदर के आवास पर महफिल का आयोजन किया गया। महफिल में प्रो. अजीज हैदर, रेहान बनारसी, अतश बनारसी, अतहर बनारसी, मेहंदी बनारसी, इमारन हैदरी, आशूर बनारसी, आमिन बनारसी और नकी बनारसी ने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जेएनयू के प्रोफेसर और मशहूर शायर प्रो. एनुल हसन का सम्मान किया गया। महफिल का संयोजन हाजी फरमान हैदर और सदारत मौलाना जमीरुल हसन रिजवी ने किया। खतीब मौलाना नदीम असगर ने नूरानी तकरीर पेश की। मौलाना अकील हुसैनी ने नवाजे मगरेबैन अदा कराई। इसके बाद इमाम हसन का दस्तरखान बिछाया गया। रात में डॉ. नुजहत फातिमा के संयोजन में ख्वातिन की महफिल हुई। इमानिया कॉलेज में आयोजित महफिल में शायरों ने कलाम पेश किए। मस्जिद मीर नादे अली, चाहमामा, दालमंडी, दोषीपुरा, शिवाला, चौहट्टा लाल खां, बजरडीहा, भेलपुरा में भी महफिल आयोजित की गई। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि महफिलों का सिलसिला सात फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed