फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cultural event at the Laat

Varanasi News: लाट भैरव मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों का एआई वीडियो वायरल करने में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 30 Sep 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
cultural event at the Laat
लाट भैरव के विवाहोत्सव में पुलिसकर्मियों के आर्केस्ट्रा देखने का किया गया था दावा, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। लाट भैरव के तिलकोत्सव और विवाहोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के आर्केस्ट्रा देखने और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच की। जांच के बाद पुलिस ने उसे एआई जनरेटेड बताया है। मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब वीडियो प्रसारित करने वालों की पहचान में जुटी है।
तहरीर में लाट भैरव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बलिराम यादव ने बताया कि के 23 से 27 सितंबर तक बाबा लाट भैरव का तिलकोत्सव और विवाहोत्सव हुआ था। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के नृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें नृत्य कर रही महिलाओं के पीछे पुलिसकर्मियों के दृश्य दिखाते हुए दावा किया गया कि वे ड्यूटी के दौरान आर्केस्ट्रा देख रहे थे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी की तहरीर के अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन से बनाए गए वीडियो में कलाकारों के पीछे पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस का दावा है कि वायरल वीडियो एआई की मदद से तैयार कर भ्रामक तरीके से प्रसारित किया गया, जिससे पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने वालों की पहचान कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लाट भैरव समिति के अध्यक्ष रोहित जायसवाल ने बताया कि बाबा के विवाह और अगले दिन दो दिवसीय नगर वधुओं के नृत्य की सैकड़ों साल पुरानी परंपरा है। इसी दो दिनों के अंदर का वीडियो है। नृत्य के जरिये वे बाबा से प्रार्थना करती हैं कि उन्हें अगले जन्म में नगर वधू का जीवन या यह कलंक न सहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
वायरल वीडियो एआई जनरेटेड है। जो पुलिसकर्मियों की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया। भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। - गौरव बंशवाल, डीसीपी काशी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article