फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   csir jrf exam on sunday

रविवार को सीएसआईआर जेआरएफ की परीक्षा

Fri, 16 Dec 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Dec 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
csir jrf exam on sunday
दो पालियों में सात हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो

 

विज्ञापन

सीएसआईआर जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं लेक्चररशिप पात्रता परीक्षा 18 दिसंबर को बीएचयू के 17 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसमें 7022 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

प्रथम पाली में जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक दस केंद्रों पर होगी।

वहीं दूसरी पाली में रसायन विज्ञान, भू विज्ञान और गणितीय विज्ञान की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे होनी है। पहली पाली में कुल 4038 और दूसरी पाली में 2984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


परीक्षा समन्वयक प्रो. उमेश सिंह ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे अपना ई-प्रवेश पत्र वेबसाइट www.csirhrdg.res.in से डाउनलोड कर लें। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर उनकी फोटो प्रिंट नहीं है, उन्हें परीक्षा के दिन अपनी तीन फोटो व फोटोयुक्त कोई पहचान पत्र लाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। बता दें कि परीक्षा संचालित करने के लिए सीएसआईआर से निरीक्षकों की एक टीम भी बीएचयू पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed