क्रॉस स्थापित करने के लिए हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिश्चियन कॉलोनी में खुला मैदान है। इसे लेकर विवाद चल रहा है। वहां ईसाई समुदाय का क्रॉस चिह्न काफी दिनों से जमीन पर पड़ा था। कॉलोनी के एक पक्ष के लोग उसे मैदान में जमीन पर स्थापित कर रहे थे। तभी कॉलोनी के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। उनका कहना था कि मैदान की बाउंड्री के बाद टिनशेड लगाकर उसे सम्मानित तरीके से रखा जाए। इसी बात पर मामला बढ़ता चला गया।
दोनों पक्षों की ओर से कॉलोनी की महिलाएं, पुरुष और बच्चे मैदान में आ गए। इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पांच थानों की पुलिस और चार क्षेत्राधिकारी पहुंच गए। हंगामा कर रहे लोगोें का आरोप था कि आठ साल से क्रॉस खुले मैदान में जमीन पर पड़ा था। उसे मैदान में खड़ा किया जा रहा है। दूसरे पक्ष का कहना था कि इसे टिनशेड में लगाया जाए। कुछ लोगों का आरोप था कि क्रॉस को खड़ा करने के लिए तकरीबन दो लाख रुपये चंदा भी वसूला गया। चेतगंज के प्रभारी सीओ संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि मैदान का मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय के बिना अनुमति के कोई कार्य नहीं किया जाएगा। क्रॉस को पुन: यथास्थिति में रखवा दिया गया है।