फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CRPF personnel commit suicide after he cant get leave

सन्न रह गए अफसर जब छुट्टी नहीं मिली तो सीआरपीएफ के जवान ने उठाया खौफनाक कदम

Tue, 20 Nov 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Tue, 20 Nov 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
CRPF personnel commit suicide after he cant get leave
छत्तीसगढ़ में चुनावी ड्यूटी के लिए गए सीआरपीएफ के जवान ने सोमवार को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सीआरपीएफ का जवान राजीव सिंह यूपी के चंदौली जिले का निवासी था। आत्महत्या की सूचना के बाद से जवान के घर में कोहराम मचा हुआ है। इस खबर से पूरे गांव में मातम है।  
विज्ञापन


जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि परिवार वाले छुट्टी न मिलने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। मंगलवार को जवान का शव गांव में पहुंचेगा।  
विज्ञापन

जमुनीपुर निवासी रामअवध सिंह के दो पुत्रों में राजीव सिंह छोटे थे। रामअवध के बड़े बेटे संजय सिंह बिहार में शिक्षक है।

राजीव वर्ष 2004 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। 2007 में उनका विवाह जमानियां गाजीपुर के तारनबारन गांव की रिंकी के साथ हुआ था। इसी वर्ष की शुरुआत में राजीव की तैनाती 148वीं बटालियन साहुपुरी में हुई। छत्तीसगढ़ में चुनावी ड्यूटी पर भेजा गया था। तीन माह पहले ही राजीव पिता बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के जन्म के बाद से ही पत्नी मायके में है। बावजूद उसे छुट्टी नहीं मिली। इससे राजीव निराश थे। माना जा रहा है कि इससे उबकर उसने घातक कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक, जवान का  पार्थिव शरीर छत्तीसगढ़ से ले जाया जा चुका है। दिल्ली से बाबतपुर, फिर साहूपुरी और वहां से गांव लाया जाएगा।

सेना के जवान का शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

पंजाब के भटिंडा में तैनात सेना में हवलदार राम लच्छन यादव का शव सोमवार को उसके लक्ष्मणगढ़ स्थित आवास पर पहुंचा। सोमवार को शव गांव में पहुंचते ही परिवार वालों को कोहराम मच गया। शव यात्रा निकाली गई और बलुआ घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके पूर्व पुलिस और अधिकारियों ने जवान को अंतिम श्रद्धांजलि दी।  

लक्ष्मणगढ़ निवासी रामलखन यादव का पुत्र राम लच्छन यादव सेना में पंजाब के भटिंडा में हवलदार के पद पर तैनात थे। 15 नवंबर को वह छुट्टी लेकर घर के लिए चला था। रास्ते  में बुडाला रेलवे स्टेशन के समीप उसकी मौत हो गई। उसका शव रेलवे पटरी पर मिला। जीआरपी ने सेना को सूचना दी। सेना के जवानों ने परिवार वालों को सूचित किया।

सोमवार की सुबह रामलच्छन का शव गांव में पहुंचे तो परिवार वालों की चित्कार गुंज उठी। पत्नी चिंता देवी, मां इंद्रावती, पिता रामरतन, पुत्र सचिन और संदीप का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। दोपहर में जवान की शव यात्रा निकाली गई।  बलुआ घाट पर छोटे बेटे संदीप ने पिता को मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed