{"_id":"5ff3249ca04af65c0a1ebfdc","slug":"crpf-jawans-photos-on-postage-stamps-in-varanasi-my-stamp-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक टिकट पर दिखेगी सीआरपीएफ जवानों की तस्वीर, वाराणसी में 100 से ज्यादा जवानों के टिकट बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक टिकट पर दिखेगी सीआरपीएफ जवानों की तस्वीर, वाराणसी में 100 से ज्यादा जवानों के टिकट बने
Mon, 04 Jan 2021 07:52 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 04 Jan 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ कमांडेंट को उनकी तस्वीर वाला डाक टिकट भेंट किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में देश की रक्षा में लगे जवानों की तस्वीर भी अब डाक टिकट पर दिखेगी। माय स्टैंप योजना के तहत डाक टिकट पर प्रकाशित करने की पहल पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने की है। जिले में अब तक 100 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों के डाक टिकट बनाए जा चुके हैं। विशेश्वरगंज प्रधान डाकघर में जवानों की तस्वीर भी डाक टिकट पर प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन
योजना के तहत वाराणसी पश्चिमी मंडल के डाक अधीक्षक राममिलन और सहायक निदेशक शम्भू राय ने सीआरपीएफ 95 बटालियन के कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह को उनकी फोटो वाली डाक टिकट भेंट की है। पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति 300 रुपये में 12 डाक टिकट बनवा सकता है। पांच रुपये वाले इस डाक टिकट को डाक विभाग के साधारण टिकट की तरह ही प्रयोग में लाया जा सकेगा। इसके लिए फार्म भरकर फोटो, पहचान पत्र जमा करने होते हैं। डाक विभाग की ओर से अब तक वाराणसी के घाट, शुभ विवाह, जन्मदिन, राशियां, फूल, ताजमहल, रिटायरमेंट आदि के थीम पर भी डाक टिकट जारी किए जा रहे है।
विज्ञापन