{"_id":"5e3e79ba8ebc3ee5ff245612","slug":"crows-dying-mysterious-death-after-falling-from-tree-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरकर रहस्यमयी मौत मर रहे कौवे, लोग अनहोनी आपदा की आशंका से सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरकर रहस्यमयी मौत मर रहे कौवे, लोग अनहोनी आपदा की आशंका से सहमे
Sat, 08 Feb 2020 02:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से गिरकर कौवों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पेड़ से गिरकर कौवे दम तोड़ रहे हैं। करीब अब तक एक दर्जन कौवे अपनी जान गंवा चुके हैं। इस घटना से आसपास के लोग सहमे हुए हैं, लोग कोई बड़ी अनहोनी आपदा की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी के रोहनिया-मोहनसराय चौराहा स्थित अदलपुरा रोड के किनारे स्थित अलग-अलग पेड़ों पर पिछले दो-तीन दिनों से लगभग एक दर्जन कौवे अचानक पेड़ से गिर रहे हैं और कुछ देर छटपटाते हुए दम तोड़ दे रहे हैं।
विज्ञापन
कौवो की इस रहस्यमयी मौत को देख कर गांव के लोगों में खलबली मच गई। कुछ क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि लगता है इलाके में किसी प्रकार की अनहोनी आपदा आ सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
साथ ही उनका कहना है कि हो सकता है कि किसी के यहां फसल में कीटनाशक मिलाकर रखा गया हो, जिसके खाने से भी मौत हो रही हो या किसी वायरस से। जिसके कारण अचानक बेहोश होकर पेड़ से गिरने के कुछ देर बाद छटपटा कर कौवों की मौत हो जा रही है।