Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowds of passengers thronged Varanasi Cantt station for Chhath even AC coaches packed

छठ पर घर जाने की होड़: वाराणसी कैंट स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, एसी कोच भी फुल; पैर रखने तक की जगह नहीं

Thu, 12 Nov 2026 03:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 12 Nov 2026 03:09 PM IST
सार

छठ पर्व पर घर जाने के लिए यात्रियों में होड़ है। वाराणसी कैंट स्टेशन पर बृहस्पतिवार को भारी संख्या में यात्री पहुंचे। भीड़ के चलते ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। वहीं एसी कोच में भी लोग खड़े दिखे। 

विज्ञापन
Crowds of passengers thronged Varanasi Cantt station for Chhath even AC coaches packed
ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पूजा पर घर जाने के लिए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में सीट पाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालत यह है कि स्लीपर ही नहीं, एसी बोगियों में भी यात्री खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को पवन एक्सप्रेस में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में लोग बिहार, बलिया और गाजीपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए। छठ पूजा के लिए घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे ट्रेनों में जगह कम पड़ रही है, जनरल और स्लीपर कोच पहले से ही भरे हुए हैं। 
विज्ञापन


परिवार और सामान के साथ यात्रा कर रहे लोगों को ट्रेन में चढ़ने में काफी परेशानी हो रही है। यात्रियों ने बताया कि छठ बिहार और पूर्वांचल का महापर्व है। इस पर्व पर परिवार के साथ रहना और पूजा में शामिल होना उनकी प्राथमिकता है। इसलिए सफर में परेशानी होने के बावजूद घर जाना उनके लिए आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यात्रियों की मजबूरी
छठ बिहार और पूर्वांचल के लोगों का एक महत्वपूर्ण महापर्व है। इस पर्व पर परिवार के साथ रहना और पूजा में शामिल होना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। यात्रियों ने बताया कि यात्रा में कठिनाई होने के बावजूद घर पहुंचना उनकी प्राथमिकता है। यह पर्व साल में केवल एक बार आता है, इसलिए वे हर हाल में अपने घर जाना चाहते हैं।

स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जवान यात्रियों की आवाजाही और भीड़ पर लगातार नजर रख रहे हैं ताकि अव्यवस्था न हो। यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में सुचारु रूप से चढ़ने-उतरने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed