फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd of candidates gathered at the cantonment, additional train left for Prayagraj

Varanasi News: 3 दिन में 67 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा, 1.36 लाख हुए शामिल

Mon, 26 Aug 2024 03:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
Crowd of candidates gathered at the cantonment, additional train left for Prayagraj
वाराणसी। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में तीन दिन की छह पाली में निर्धारित 203904 अभ्यर्थियों में से 67099 अनुपस्थित रहे। 136805 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। रविवार को दोनों पाली की परीक्षा में निर्धारित 67968 अभ्यर्थियों में से 46596 उपस्थित रहे। 21372 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अब जिले में 30 और 31 अगस्त को सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन


जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 80 केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को पहली पाली की परीक्षा में निर्धारित 33984 अभ्यर्थियों में से 23205 उपस्थित रहे। 10779 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा में निर्धारित 33984 अभ्यर्थियों में से 23391 उपस्थित रहे। 10593 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली की परीक्षा के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अन्य आला अफसर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चनप्पा ने बताया कि तीनों दिन दोनों पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। पुलिस कर्मियों ने अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हुए परीक्षा को निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराया है। रिंग रोड, चांदमारी के पास सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर जा रहे बाइक सवार दंपती को गलत दिशा से आई मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला का पति गंभीर रूप घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करा कर मामले की सूचना चांदमारी पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने मैजिक के चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक शराब पिये हुए था।कपसेठी थाना क्षेत्र के बरकी की श्वेता दूबे अपने पति मनीष दूबे के साथ गाजीपुर के गवर्नमेंट महिला पीजी कॉलेज में सिपाही भर्ती की परीक्षा देने गई थी। वापसी के दौरान शाम छह बजे के लगभग चांदमारी चौकी में दोनों रिंग रोड अंडरपास से आगे बढ़ रहे थे। उसी दौरान गलत दिशा से आई मैजिक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में भर्ती मनीष की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed