{"_id":"692803c9549dd27a620f64c6","slug":"crowd-management-at-namo-ghat-to-be-monitored-through-ai-in-varanasi-2025-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Namo Ghat: नमो घाट पर भीड़ प्रबंधन की होगी एआई से निगरानी, सीसीटीवी और डिजिटल सर्विलांस पर खास जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Namo Ghat: नमो घाट पर भीड़ प्रबंधन की होगी एआई से निगरानी, सीसीटीवी और डिजिटल सर्विलांस पर खास जोर
Thu, 27 Nov 2025 01:25 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:25 PM IST
सार
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, मुख्यालय शिवहरी मीणा ने नमो घाट पर सुरक्षा प्रबंधन, पैदल गश्त और तकनीकी उपकरणों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नमो घाट, दशाश्वमेध और अन्य भीड़-घनत्व वाले क्षेत्रों में नियमित ड्रोन पेट्रोलिंग हो।
विज्ञापन
नमो घाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नमो घाट पर भीड़ प्रबंधन और भीड़ के रियल-टाइम आंकलन के लिए एआई आधारित फुटफॉल मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके लिए आईआईटी बीएचयू के टेक्नोकेट्स से कमिश्नरेट पुलिस संपर्क करेगी। आवश्यकतानुसार नए पीटीजेड, ड्रोन के साथ ही हाई-रेजोल्यूशन कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
नमो घाट को एक सुरक्षित, तकनीक-संचालित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थित क्षेत्र बनाने की दिशा में कमिश्नरेट पुलिस काम कर रही है। बुधवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, मुख्यालय शिवहरी मीणा ने नमो घाट पर सुरक्षा प्रबंधन, पैदल गश्त और तकनीकी उपकरणों की समीक्षा की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि नमो घाट, दशाश्वमेध और अन्य भीड़-घनत्व वाले क्षेत्रों में नियमित ड्रोन पेट्रोलिंग हो। ड्रोन फुटेज के लाइव मॉनिटरिंग के लिए सभी बीट व पेट्रोलिंग स्टाफ मोबाइल-आधारित सर्विलांस एप का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
जियो-टैग्ड पेट्रोलिंग के माध्यम से गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की रियल-टाइम रिपोर्टिंग हो। उन्होंने घाट की परिधि, खुले क्षेत्र और संवेदनशील पॉकेट्स की सुरक्षा जांच की। घाट के आसपास लगे ठेले, खोमचे, छोटी दुकानों व अस्थायी स्टॉल संचालित करने वालों का सत्यापन किया।
Trending Videos
सीसीटीवी और डिजिटल सर्विलांस पर खास जोर
अपर पुलिस आयुक्त ने सीसीटीवी और डिजिटल सर्विलांस पर विशेष जोर दिया। कहा कि सभी प्रमुख मार्गों, घाटों, चौराहों व भीड़ वाले क्षेत्रों में 100 फीसदी सीसीटीवी कवरेज किया जाए। डाउन व खराब कैमरों को 24 घंटे में रिपेयर किया जाए। सभी कैमरों का लाइव फीड आईसीसीसी से एकीकृत किया जाए।
इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: हिमालय से आ रही पछुआ हवा ने बनारस में बढ़ाई सर्दी, पारा पहुंचा 10.5 डिग्री
पुलिस लाइन चौराहा से चौकाघाट तक व्यवस्था परखी
अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने बुधवार की शाम पुलिस लाइन चौराहे से चौकाघाट तक मुख्य मार्ग पर भ्रमण कर यातायात संचालन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मार्ग पर अनावश्यक रुकावट, अवैध पार्किंग व अव्यवस्थित ठेला, फेरी वालों के कारण बनने वाली बाधाओं को तुरंत हटाकर आवागमन निर्वाध किया जाए। ट्रैफिक स्टाफ पीक-आवर में निरंतर सक्रिय रहें। अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्कूल, ऑफिस, धार्मिक स्थल व घाटों के भीड़ समय को देखते हुए विशेष ट्रैफिक संचालन योजना लागू रहेगी।