{"_id":"6927f6f54feb8c47e50e8c3c","slug":"varanasi-weather-update-westerly-wind-coming-from-himalayas-increased-cold-in-banaras-2025-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: हिमालय से आ रही पछुआ हवा ने बनारस में बढ़ाई सर्दी, पारा पहुंचा 10.5 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: हिमालय से आ रही पछुआ हवा ने बनारस में बढ़ाई सर्दी, पारा पहुंचा 10.5 डिग्री
Thu, 27 Nov 2025 12:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:30 PM IST
सार
Varanasi Weather News Today: हिमालय की ओर से आ ही पछुआ हवा के चलते वाराणसी में ठंड बढ़ गई है। हालांकि कल से मौसम में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
बच्चों के साथ आग तापती महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। शाम चार बजते ही धूप कमजोर हो जा रही है और हल्की सिहरन महसूस की जा रही है। वहीं, शाम 5 बजे के बाद गलन बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 27 नवंबर के बाद तापमान दो से तीन डिग्री तक ऊपर चढ़ सकता है।
विज्ञापन
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हिमालय की ओर से आ ही पछुआ हवा के चलते ठंड बढ़ गई है। लेकिन बृहस्पतिवार के बाद कुछ दिनों तक तापमान थोड़ा ऊपर ही रह सकता है।
विज्ञापन
बनारस का एक्यूआई 108 अंक, मलदहिया सबसे कम प्रदूषित
वाराणसी जिले की हवा में प्रदूषण की मात्रा थम गई है। बुधवार को शहर का एक्यूआई 108 अंक दर्ज किया गया। वहीं, बनारस शहर का सबसे कम प्रदूषित इलाका मलदहिया रहा। यहां का एक्यूआई 89 अंक दर्ज किया गया। यहां की हवा बुधवार को ही यलो जोन से बाहर आ गई है।
विज्ञापन
एक्यूआई 118 अंक के साथ शहर का सबसे प्रदूषित इलाका अर्दली बाजार रहा। अर्दली बाजार की हवा में 434 पार्ट पर मिलियन (पीपीएम) के साथ सबसे ज्यादा खराब स्थिति पीएम 2.5 कणों की रही इसके बाद पीएम 10 कणों का स्तर 270 पीपीएम रहा। अदर्ली बाजार के बाद 114 अंक के साथ भेलूपुर और 112 अंक के साथ बीएचयू तीसरा सबसे प्रदूषित इलाका रहा।
Trending Videos
लो विजिबिलिटी बनी समस्या, रोज दो घंटे से ज्यादा लेट हो रहे विमान
कोहरे के कारण बुधवार को विमान संचालन पर असर पड़ा। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर छह से ज्यादा विमान लेट हुए। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकिए अगली ठंड में इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।सुबह व शाम दृश्यता कम होने से विमान प्रभावित हुए। सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली, मुंबई, भुवनेश्वर और शारजाह से आने वाले यात्रियों को हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएकस-184 ने शारजाह से भोर 1:20 बजे की जगह सुबह सात बजे उड़ान भरी। यह विमान सुबह 9:08 बजे करीब ढाई घंटे लेट बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। ऐसे ही स्पाइस जेट की फ्लाइट दिल्ली से वाराणसी 1.13 घंटे की देरी से सुबह 11:38 पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। जबकि इस फ्लाइट को 10:15 बजे पहुंचना था। भुवनेश्वर से वाराणसी आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 39 मिनट की देरी से सुबह 11:29 बजे वाराणसी पहुंची। वहीं, हैदराबाद से स्पाइस जेट की फ्लाइट 40 मिनट की देरी से 11:55 बजे वाराणसी पहुंची।