फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd in vishwaveshwar mandi in varanasi

पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी में उमड़ी  भीड़, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

Tue, 11 May 2021 02:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 May 2021 02:50 PM IST
सार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की स्थिति डरावनी।
मंडी में लोग भूले कोरोना के नियम, रोड पर लग गया जाम।

विज्ञापन
Crowd in vishwaveshwar mandi in varanasi
मंडी में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल की सबसे बड़ी विशेश्वरगंज मंडी में सुबह से ही व्यापारियों की भीड़ है। दुकानें खोले जाने की अनुमति मिलने के बाद तो हर दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हाल यह है कि सुबह ही लोग जाम में फंस गए हैं। अधिकतर दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना भी लोग भूल चुके हैं। 

विज्ञापन


वाराणसी जिला प्रशासन और व्यापार मंडलों के लाख कयावद के बावजूद यह भीड़ देखकर कई दुकानदारों ने चिंता जताई। किराना, गल्ला, तेल, चीनी-गुड़ की थोक दुकानों के बाहर मारामारी मची हुई है। इतनी भीड़ उमड़ी की मैदागिन से भैरवनाथ चौराहे से आगे बढ़ने में 15 से 20 मिनट का समय या उससे अधिक ही समय लगा।
विज्ञापन


ट्राली और मालवाहक वाहनों के चलते सड़क पार करना भी आसान नहीं। नियम कानून का पालन कराने वाली पुलिस भी दूर-दूर तक नहीं नजर आई। चौराहे पर पुलिसकर्मी भी नदारद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed