फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd gathered at vaccination centers, fight for vaccination

टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़, टीका लगवाने के लिए मारामारी

Fri, 02 Jul 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at vaccination centers, fight for vaccination
जिले में कोरोना टीकाकरण का संकट टलने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से केंद्रों की संख्या जहां घटानी पड़ रही है। वहीं, एक जुलाई से महाअभियान भी नहीं शुरू हो पाया। इस बीच बृहस्पतिवार को 36 केंद्रों पर ही टीका लगना था। सुबह दस बजे जैसे ही टीकाकरण शुरू हुआ तो केंद्रों पर भीड़ उमड़ पड़ी। पहली और दूसरी डोज लगवाने गए लोगों को मारामारी करनी पड़ी। यहीं नहीं बिना टीका लगवाए ही कई लोगों को लौटना पड़ा। टीके की कमी के कारण ही बुधवार को टीका नहीं लगाया गया। बृहस्पतिवार सुबह ईएसआईसी, महिला अस्पताल कबीरचौरा, ईएसआईसी, आयुर्वेद कॉलेज, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर सहित अन्य केंद्रों पर भीड़ उमड़ी। लाइन में खड़े लोग सामाजिक दूरी भूल गए थे। महिला अस्पताल में जैसे ही दूसरी डोज के वैक्सीन खत्म होने की जानकारी दी गई तो कर्मचारियों से नोकझोंक करने लगे। किसी तरह मौके पर मौजूद पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इस तरह की स्थिति अन्य केंद्रों पर रही। बृहस्पतिवार को 4201 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 18 से 44 साल के 1941 और 45 साल से ऊपर वाले 2260 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने की शिकायत
जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. वीबी सिंह से मुलाकात कर शिकायत की। प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने टीकाकरण में तेजी लाने, वार्ड वार कैंप लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो युवा कांग्रेस जनांदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed