फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU student molestation case Cross-examination of second investigating officer in varanasi

IIT BHU: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दूसरे विवेचक से जिरह, आठ जून को होगी अगली सुनवाई

Thu, 04 Jun 2026 10:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 10:57 AM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दूसरे विवेचक से जिरह हुई। जिरह पूरी न होने के कारण अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए आठ जून की तारीख तय की है। 

विज्ञापन
IIT BHU student molestation case Cross-examination of second investigating officer in varanasi
Court room - फोटो : Freepik

विस्तार

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई बुधवार को फास्ट ट्रैक (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में हुई। मामले में दूसरे विवेचक शिवाकांत मिश्रा गवाही के लिए उपस्थित हुए।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की। जिरह पूरी न होने के कारण अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए आठ जून की तिथि तय कर दी।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, 2 नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के दौरान कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल का नाम प्रकाश में आया था। मामले में पहले विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव की गवाही पहले ही पूरी हो चुकी है। अब दूसरे विवेचक शिवकांत मिश्रा की गवाही जारी है। जिरह पूरी होने के बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed