वाराणसी के बदमाश मनीष और किट्टू पर एक-एक लाख का इनाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के अंतरजनपदीय गिरोह-33 के सदस्य मनीष सिंह उर्फ सोनू और उसके साथी रोशन गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ किट्टू पर एडीजी जोन बृज भूषण ने एक-एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। अब तक मनीष और किट्टू की गिरफ्तारी पर आईजी रेंज की ओर से 50-50 हजार का इनाम घोषित था।
लंका थाना अंतर्गत नरोत्तमपुर निवासी मनीष जुलाई 2015 में मुठभेड़ में मारे गए सनी सिंह के गिरोह का शार्प शूटर है। 15 से ज्यादा आपराधिक मामलों का आरोपी मनीष इस समय चौकाघाट दोहरे हत्याकांड, सीरगोवर्धनपुर में हत्या के प्रयास और मिर्जापुर के चुनार में एक फैक्ट्री के अधिकारी की हत्या व रंगदारी मांगने के मामले में वांछित है।
वहीं, बड़ी पियरी निवासी रोशन गुप्ता 23 से ज्यादा आपराधिक मामलों का आरोपी है। रोशन मौजूदा समय में चौकाघाट दोहरे हत्याकांड और चौक क्षेत्र के सराफा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि दोनों बदमाशों के अपराधों की गंभीरता को देखते हुए उन पर एक-एक लाख का इनाम घोषित करने की संस्तुति की गई थी। एडीजी जोन ने रिपोर्ट के आधार पर दोनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है।