फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   critical condition between bride and groom family after deny for marriage

लड़की पसंद न होने पर वर पक्ष को बनाया बंधक, इतने हजार जुर्माना लेकर छोड़ा

Sat, 15 Dec 2018 01:12 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Sat, 15 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
critical condition between bride and groom family after deny for marriage
जौनपुर जिले के मादरडीह गांव में गुरुवार को शादी के लिए लड़की देखने आई महिलाओं ने लड़की को नापसंद करते हुए शादी से इंकार कर दिया तो लड़की पक्ष के लोगों ने सभी को बंधक बना लिया। देर शाम तक हुई पंचायत में 35 हजार रुपया जुर्माना देने पर लड़के पक्ष के लोगों को मुक्त किया गया।  
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी एक लड़के की शादी के लिए महिलाएं और पुरुष लड़की देखने के लिए मादरडीह गांव आए थे। इसके पहले भी लड़के पक्ष के लोग दो बार लड़की देख चुके थे। गुरुवार को लड़की देखने की सिर्फ औपचारिकता पूरी कर शादी की तारीख पक्की होनी थी।
विज्ञापन


इस नाते लड़की पक्ष के लोगों ने रिश्तेदारों की खातिरदारी के लिए काफी तैयारी भी की थी। परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदारी से आई कुछ महिलाओं ने लड़की को नापसंद करते हुए शादी से इंकार कर दिया। महिलाओं की बात में आकर लड़के  के परिवार के लोगों ने भी शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से लड़की पक्ष के लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने कहा कि अगर लड़की नापंसद थी तो पहले ही बता देना चाहिए था। आज जब सारा इंतजाम हो गया और शादी की तारीख पक्की होनी थी तो इस मौके पर शादी से इंकार कर उनका अपमान किया गया है।

लड़के पक्ष के लोगों ने जब चलना शुरू किया तो लड़की पक्ष के लोगों ने पुरुष और महिलाओं को जबरन रोक लिया। दोनों पक्ष के रिश्तेदारों ने मिलकर पंचायत की। पंचायत में तय हुआ कि लड़की पक्ष की ओर से की गई तैयारी में करीब 35 हजार रुपया खर्च हुआ है। इसे लड़के पक्ष के लोगों को देना होगा। लोगों ने 35 हजार रुपया बतौर जुर्माना दिया तो देर शाम को लोगों को मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed