फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   criminals involved in cow slaughter, cough syrup smuggling prostitution are facing heat In Varanasi

UP Crime: काशी में गौकशी, कफ सिरप, वेश्यावृत्ति के अपराधियों की आई शामत, सीपी बोले- माफिया को करें तहस-नहस

Sun, 14 Dec 2025 01:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 01:39 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने चोलापुर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही छह थानों पर नए प्रभारी नियुक्त किए। मासिक समीक्षा बैठक में सीपी ने कहा कि अवैध शराब, जुआ, ऑनलाइन सट्टा, अवैध स्पा सेंटर चलाने वालों पर खास निगरानी रखें।

विज्ञापन
criminals involved in cow slaughter, cough syrup smuggling prostitution are facing heat In Varanasi
मातहतों के साथ मीटिंग करते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime News: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बीती शाम मासिक अपराध समीक्षा बैठक में मातहतों को कड़ी हिदायत दी। गौकशी, कफ सिरप, वेश्यावृत्ति जैसे अपराधों में अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी वित्तीय एनालिसिस कर पर्दे के पीछे छिपे माफिया तक पहुंचने और उनकी अवैध संपत्ति जब्त कर माफियाओं की कमर तोड़ने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


वहीं, अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए पुलिस आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि अतिक्रमण पर संबंधित थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की खैर नहीं है। उन्होंने हत्या, लूट, दुष्कर्म व संगठित अपराधों में त्वरित अनावरण, गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, अवैध शराब, जुआ, ऑनलाइन सट्टा, अवैध स्पा सेंटर और मादक पदार्थों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन टॉर्च के तहत झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों का 100 प्रतिशत सत्यापन करते हुए कार्रवाई करें और कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए। पुलिसकर्मियों का जनता के साथ व्यवहार उच्चकोटि का हो। जनता के साथ संवाद के दौरान संवेदनशील, शालीन और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाने और कार्यकुशलता बढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दिए निर्देश

उन्होंने कहा, जनता से प्राप्त समस्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक विशेष ‘डोमिनेशन पेट्रोलिंग’ प्रभावी रूप से संचालित की जाए। ठंड या कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा व सावधानीपूर्ण उपाय अपनाए जाएं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां अपराधों की पुनरावृत्ति हो रही है, उस क्षेत्र को चिह्नित करते हुए वहां पर अधिक से अधिक सीसी कैमते लगवाये जाने के लिए प्रेरित करें।

पुलिस आयुक्त ने महिला व बालिका संबंधी अपराधों, पॉक्सो एक्ट के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रिय तैनाती, शोहदों की सूची बनाकर निगरानी व संवेदनशील विवेचना के निर्देश दिए। 

चोलापुर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, छह थानों पर नए प्रभारी 
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने क्राइम मीटिंग के बाद पर्यटक समेत छह थानों पर नए थाना प्रभारियों को तैनाती दी। चोलापुर इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया गया। पर्यटक थाना प्रभारी दीपक कुमार को चोलापुर थानाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया सेल के उप निरीक्षक पंकज त्रिपाठी को सारनाथ थानाध्यक्ष और जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा और सारनाथ थानाध्यक्ष शिवानंद सिसौदिया को गैर जनपद स्थानांतरण के तहत पुलिस लाइन, दशाश्वमेध थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह को जैतपुरा थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन से एसआई संतोष कुमार सिंह को दशाश्वमेध थानाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed