फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   criminal reward of 25,000 rupees arrested in fraud case involving 70 lakh rupees in varanasi

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 70 लाख की धोखाधड़ी मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पांच साल से थी तलाश

Mon, 19 Jan 2026 04:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 19 Jan 2026 04:00 PM IST
सार

Varanasi News: पांच साल से फरार 25 हजार के इनामी अकाउंटेंट को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। 70 लाख की धोखाधड़ी मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन
criminal reward of 25,000 rupees arrested in fraud case involving 70 lakh rupees in varanasi
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले की कैंट पुलिस ने 70 लाख की धोखाधड़ी मामले में पांच साल से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अकाउंटेंट सौरभ गुप्ता को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अर्दली बाजार स्थित सुविधा साड़ी से 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन मामले में सौरभ की तलाश थी।

विज्ञापन


आरोपी सौरभ गुप्ता ने गुरुग्राम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पटेल नगर में अपना ठिकाना बनाया था। मूलरूप से वह आदमपुर थाना क्षेत्र के गंगा नगर कालोनी का निवासी है। 
विज्ञापन


पीड़ित देवानंद सेवारमानी सप्पू द्वारा अपने फर्म सुविधा साड़ीज अर्दली बाजार वाराणसी में नियुक्त मैनेजर/अकाउंटेंट सौरभ गुप्ता समेत दो लोगों के विरुद्ध फर्जी फर्म अपने नाम से स्थापित कर माल के भुगतान के नाम पर लगभग 70 लाख रुपये गबन करने का मामला दर्ज कराया था। कैंट पुलिस व साइबर सेल की सहायता से रविवार को सौरभ गुप्ता  को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed