फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youth tried to self-immolation

प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय जा रहे एक युवक ने क्यों की आत्मदाह की कोशिश, जाने कारण

Tue, 03 Oct 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 03 Oct 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
youth tried to self-immolation
आत्मदाह की कोशिश करने वाला युवक - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रवींद्रपुरी के समीप पद्मश्री चौराहे पर सोमवार की दोपहर आर्थिक आधारित समर्थित आरक्षण समाज के अध्यक्ष अविनाश आनंद ने जातिगत आरक्षण के विरोध में खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अविनाश के दाएं हाथ में लगी आग बुझाते हुए उन्हें मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

अविनाश अपनी संस्था के लोगों के साथ आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय ज्ञापन देने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही पद्मश्री चौराहे पर रोक दिया था।
विज्ञापन


कहा, वहां जुलूस के साथ ज्ञापन लेकर जाने की मनाही है। इसके विरोध में सभी पद्मश्री चौराहे पर धरना देने लगे। करीब 11:05 बजे अविनाश का दायां हाथ जलने लगा तो पुलिसकर्मियों ने जुलूस में शामिल लोगों के हाथ से बैनर छीनकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में दुर्गा कुंड चौकी प्रभारी की तहरीर पर भेलूपुर थाने में अविनाश सहित पांच नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास, लोकसेवक के आदेश की अवज्ञा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अविनाश सहित सात लोगों को भेलूपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देर शाम सभी सात लोगों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। मंडलीय अस्पताल में भर्ती अविनाश ने बताया कि आग उसने नहीं लगाई थी बल्कि किसी ने पीछे से जलती हुई कोई चीज उस पर फेंकी थी।

वह तो सिर्फ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहा था। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर ने बताया कि अविनाश ने कुर्ते की जेब में दो-ढाई सौ एमएल की शीशी में पेट्रोल भर रखा था।

पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल कर उसने लाइटर से आग लगाई और फिर शीशी नीचे गिरा दी, जो मौके पर ही जल गई। आग की चपेट में आने से बचा लाइटर पुलिस के कब्जे में है।
 

एलआईयू के दरोगा को इंस्पेक्टर ने फटकारा

youth tried to self-immolation
बीएचयू बवाल के बाद किसी तरह शांत हुए माहौल के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के समीप अविनाश की आत्मदाह की कोशिश की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

मामला सार्वजनिक होते ही नई दिल्ली स्थित पीएमओ और लखनऊ स्थित गृह विभाग के अधिकारियों ने भी जिला प्रशासन से घटना की जानकारी ली। इन दिनों जिले में त्योहारों के मद्देनजर धारा 144 लागू है।

ऐसे में किसी को भी जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है। बावजूद इसके लंका से निकले जुलूस की जानकारी स्थानीय खुफिया इकाई को भी नहीं थी। इसे लेकर भेलूपुर इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचे खुफिया इकाई के दरोगा को फटकार लगाई।

पीएम के संसदीय कार्यालय में एक महीने से ज्ञापन नहीं लिया जा रहा है, इसकी भी जानकारी खुफिया इकाई को नहीं थी। जब यह बात भेलूपुर इंस्पेक्टर को पता लगी तो उन्होंने एलआईयू के दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को पत्र भेजने की बात कही।
गौरतलब है कि बीएचयू बवाल मामले में खुफिया इकाइयां सूचनाएं एकत्रित रहने में विफल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed