फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth rape with four year old girl in azamgarh

शराबी युवक ने चार साल की मासूम के साथ किया रेप, इस हाल में मिली पीड़िता

Tue, 03 Jul 2018 10:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 03 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Youth rape with four year old girl in azamgarh
demo pic
यूपी के आजमगढ़ में एक शराबी युवक की हैवानियत सामने आई है। युवक ने एक चार साल की मासूम बच्ची को पहले अगवा किया। फिर उसके साथ रेप करके फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक बरदह क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसका परिवार भी साथ रहता है। इसी भट्ठे पर क्षेत्र का विनोद बनवासी भी काम करता है।
विज्ञापन


रविवार को बालिका का पिता कहीं गया हुआ था। बालिका अपने चार भाई बहनों के साथ दरवाजे के बाहर खेल रही थी। शाम छह बजे शराब के नशे में धुत विनोद वहां पहुंचा और बालिका को अगवा कर भट्ठे से करीब एक किमी दूर सिवान में ले गया। वहां उसके साथ रेप किया व फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका को खोजते हुए रात नौ बजे घरवाले सिवान की ओर गए तो बालिका कराहती मिली। घरवाले उसे लेकर वे थाने गए और तहरीर दी। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। 

युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

Youth rape with four year old girl in azamgarh
demo pic
मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे बाजार से पैदल घर लौट रही महिला से घात लगाए युवक ने रेप किया। पीड़ित महिला मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका पति बीमार रहता है।

रविवार को महिला तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार में खरीदारी करने गई थी। रात करीब आठ बजे वहां से पैदल घर लौट रही थी। जैसे ही अपने गांव के बाहर नहर पुलिया के पास पहुंची कि वहां घात लगाकर बैठा युवक शशिकांत यादव ने उससे रेप किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।

घटना के संबंध में पीड़िता ने मेंहनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस शशिकांत के विरुद्ध केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दी। आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed