{"_id":"5a4f63ed4f1c1b32198b50c5","slug":"youth-murder-in-banquet-program-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोज कार्यक्रम में गए युवक की पीट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोज कार्यक्रम में गए युवक की पीट कर हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 05 Jan 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रुपए के लेनदेन के विवाद में लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। युवक अपने रिश्तेदार के यहां ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
जिले केराकत कोतवाली क्षेत्र के बलईपुर गांव निवासी चौहान बनवासी (26) बुधवार की रात सोनखरी गांव में अपने किसी रिश्तेदार के घर ब्रह्मभोज कार्यक्रम में गया था। वहां लोग खाना खा रहे थे, तभी उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिस पर उन लोगों ने चौहान बनवासी की लाठी डंडे से पिटाई कर दी।
जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया तो आरोपी वहां से भाग गए। वहां मौजूद लोग एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां रात में ही उसकी मौत हो गई।
ग्राम प्रधान संजय कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया घटना के पीछे रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।
इस संबंध में केराकत के प्रभारी सीओ नृपेंद्र का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।