{"_id":"5b83901242c79246695cd96f","slug":"youth-murder-in-azamgarh-dead-body-found-near-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, शराब ठेके के पास मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, शराब ठेके के पास मिली लाश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के बनकट बाजार में देसी शराब की दुकान के पीछे डंडे से सिर पर प्रहार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। रविवार की शाम उसे घर से साढ़ू बुलाकर ले गया था और सोमवार की सुबह उसकी लाश मिली। आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई। मौके से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ। युवक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके साढ़ू सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है। कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज मुहल्ला निवासी रियाज अहमद (30) पुत्र स्व. इलियास दो भाइयों में छोटा था। उसके मां की भी मौत हो गई है। वह अपने भाई से अलग रह रहा था। रियाज की करीब एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। लेकिन किसी बात पर पत्नी से विवाद होने पर वह उसे छोड़कर चली गई।
जल्द ही वह दूसरी शादी करने वाला था। रियाज के बड़े भाई फैय्याज के मुताबिक रियाज का साढ़ू लियाकत उसके मुहल्ले का रहने वाला है। रविवार की शाम को लियाकत उसके घर आया और अपने साथ रियाज को लेकर कहीं चला गया। सोमवार की सुबह रियाज की लाश मुबारकपुर थाने के बनकट बाजार में देसी शराब के ठेके के पीछे पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। बगल में खून से सनी लकड़ी की एक बेंत पड़ी थी। अनुमान लगाया जा रहा कि इसी से रियाज के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। सीओसिटी अजय कुमार यादव ने बताया कि रियाज के बड़े भाई फैय्याज की तहरीर के आधार पर उसके साढ़ू लियाकत सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से ही लियाकत घर छोड़कर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।