{"_id":"5a4519184f1c1b0d788b5845","slug":"youth-killed-his-cousin-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई को गोली मारकर युवक ने किया समर्पण, सामने आई हत्या की यह वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई को गोली मारकर युवक ने किया समर्पण, सामने आई हत्या की यह वजह
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने थाने में जाकर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का है।
जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मयगरराय पट्टी में गुरुवार की शाम गुड्डू सिंह ने चचेरे भाई अंशु सिंह (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। बाद में आरोपी गुड्डू सिंह ने तमंचे के साथ गहमर थाने में समर्पण कर दिया।
मयगरराय पट्टी निवासी भुनेश्वर सिंह का पुत्र अंशु सिंह शराब के नशे में हाथ में तमंचा लेकर अपने चचेरे भाई गुड्डू सिंह पुत्र चंद्रमा सिंह के कमरे घुस गया और तोड़फोड़ करते हुए उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देने लगा।

घटना के वक्त मौके पर नहीं था गुड्डू
UP Police
गुड्डू उस वक्त गांव में कहीं गया था। जानकारी होने पर वह घर पहुंचा तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान गुड्डू ने अंशु के हाथ से तमंचा छीन लिया और उसे गोली मार दी। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। घरवाले अंशु को इलाज के लिए बिहार प्रांत के बक्सर स्थित अस्पताल ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस छानबीन कर ही रही थी इसी दौरान आरोपी गुड्डू सिंह ने समर्पण कर दिया।
जमानिया सीओ आरबी सिंह ने बताया कि आरोपी गुड्डू सिंह ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ समर्पण कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।