फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogiraj: Black film released from the Safari of Varanasi district panchayat president

योगी राज : वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष की सफारी से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

Fri, 21 Apr 2017 03:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 21 Apr 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
Yogiraj: Black film released from the Safari of Varanasi district panchayat president
vip culture - फोटो : अमर उजाला

देश के प्रधानमंत्री वीआईपी कल्चर को त्यागने की माननीयों से अपील कर रहे हैं और नियम-कायदे तय कर रहे हैं। मगर, प्रधानमंत्री की नसीहतों का माननीयों पर असर पड़ता नहीं दिख रहा है। इसकी बानगी गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देखने को मिली।

विज्ञापन


तिरंगा, लाल बत्ती, हूटर और उस पर ब्लैक फिल्म लगी जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर की सफारी खड़ी थी। इसी बीच कार्यालय से बाहर निकले एसएसपी की नजर पड़ी तो उनके निर्देश पर पुलिस ने ब्लैक फिल्म उतरवाई और शमन शुल्क वसूला। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर पश्चिमी गेट के समीप गुरुवार की दोपहर एक सफारी खड़ी थी। जौनपुर में पंजीकृत उक्त सफारी के बोनट के समीप तिरंगा, ऊपर लाल बत्ती व हूटर और खिड़कियों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


2:15 बजे के लगभग एसएसपी नितिन तिवारी अपने कार्यालय से निकले तो उन्होंने सफारी को देख अपनी कार रुकवाई। कप्तान को कार से नीचे उतरते देख पश्चिमी गेट के समीप मौजूद पुलिसकर्मी हरकत में आए। इसी केे थोड़ी देर बाद कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।


उन्होंने बताया कि उक्त सफारी जौनपुर में हितेंद्र कृष्ण के नाम से पंजीकृत उक्त सफारी जिला पंचायत अध्यक्ष की थी। ब्लैक फिल्म उतरवाकर शमन शुल्क वसूला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed