{"_id":"58f06ca54f1c1b9d36cf974d","slug":"yogi-raj-young-man-burns-alive-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी राज में अपराधियों के हौसले बुलंद, वाराणसी में युवक को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगी राज में अपराधियों के हौसले बुलंद, वाराणसी में युवक को जिंदा जलाया
amarujala.com- Written by: विनीत कुमार
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एनएच-दो पर स्थित लंका के रमना गांव में गुरुवार की देर रात एक युवक को गुमटी में जिंदा जला कर मार डाला गया। जान बचाने के लिए वह कुछ दूर तक भागा लेकिन बुरी तरह जलने के बाद तड़पकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गुमटी के पास ही उसका झुलसा हुआ शव पड़ा मिला। शुक्रवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देख शोर मचाया। जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। बुरी तरह जल जाने की वजह से युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस इस हृदयविदारक घटना से जुड़े पहलुओं को खंगालने में जुट गई है। जान गंवाने वाले युवक के पास से अधजला मोबाइल बरामद हुआ है, जिसकी मदद से पड़ताल की जा रही है। इस वारदात के बाद लोग अवाक रह गए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग स्थित लंका के रमना गांव में हाइवे के महज बीस मीटर दूर ही गुरुवार को नई गुमटी रखी गई थी। गुमटी का अगला भाग गांव की तरफ था। गुमटी रखते हुए तीन लोगों को देखा गया था लेकिन वह कौन थे यह कोई नहीं जानता। गुमटी भी सुनसान स्थान पर रखी गई थी।
शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ लोग टहलने निकले तो उन्होंने गुमटी और दस कदम दूर ही शव देखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव और फारेंसिंक टीम मौके पर पहुंची।
आसपास के लोगों से बातचीत की गई लेकिन सबने घटना से अनभिज्ञता जताई। आग लगते हुए किसी ने नहीं देखा। युवक को शव भी इतनी बुरी तरह जल गया था कि पहचान मुश्किल थी।
सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मोबाइल की मदद से कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। मामले की पड़ताल की जा रही है।